फीफा रैंकिंग में 172वें स्थान पर खिसका भारत
भारतीय फुटबॉल टीम फीफा की ताजा विश्व रैंकिंग में पांच पायदान नीचे 172वें स्थान पर खिसक गई है। ये भारतीय टीम की अब तक की दूसरी सबसे कम रैंकिंग है।
By ShivamEdited By: Published: Fri, 06 Nov 2015 06:15 PM (IST)Updated: Fri, 06 Nov 2015 06:18 PM (IST)
नई दिल्ली। भारतीय फुटबॉल टीम फीफा की ताजा विश्व रैंकिंग में पांच पायदान नीचे 172वें स्थान पर खिसक गई है। ये भारतीय टीम की अब तक की दूसरी सबसे कम रैंकिंग है।
भारत को पिछले महीने विश्व कप 2018 के क्वालीफायर में तुर्कमेनिस्तान और ओमान के हाथों हारने के कारण छह रैंकिंग अंक गंवाने पड़े थे। भारत के अब 122 अंक हैं। भारतीय टीम इस साल मार्च में 173वीं रैंकिंग पर खिसक गई थी। वह अब एशियाई फुटबॉल परिसंघ के देशों में 33वें स्थान पर है। ईरान इस सूची में पहले स्थान पर बना हुआ है। ओवरऑल रैंकिंग में बेल्जियम ने अर्जेटीना और जर्मनी को पीछे छोड़कर फुटबॉल इतिहास में पहली बार नंबर एक स्थान हासिल किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें