एडम निकोलाइ बने अंडर-17 भारतीय फुटबॉल टीम के कोच
निकोलाई एडम को भारत की अंडर-17 फुटबॉल टीम का कोच नियुक्त कर लिया गया है। एडम फिलहाल अजरबैजान की अंडर-19 टीम के कोच हैं।
By ShivamEdited By: Published: Fri, 06 Feb 2015 05:59 PM (IST)Updated: Fri, 06 Feb 2015 06:04 PM (IST)
नई दिल्ली। निकोलाई एडम को भारत की अंडर-17 फुटबॉल टीम का कोच नियुक्त कर लिया गया है। एडम फिलहाल अजरबैजान की अंडर-19 टीम के कोच हैं।
अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआइएफएफ) के अनुसार वे एक अप्रैल से टीम के साथ जुड़ जाएंगे। एआइएफएफ के महासचिव कुशल दास ने कहा, 'हम एडम के अपनी टीम के साथ जुड़ने पर खुशी महसूस कर रहे हैं। वह बेहद योग्य और अनुभवी कोच हैं। हमें उम्मीद है कि वे फीफा अंडर-17 विश्व कप के लिए हमारी टीम की तैयारियों में अहम भूमिका निभाएंगे। गौरतलब है कि फीफा अंडर-17 विश्व कप 2017 में भारत में ही आयोजित होना है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें