Shimla News: इंदौर की तर्ज पर शहर से कूड़ा एकत्र करने की तैयारी, स्वास्थ्य शाखा ने तैयार किया प्रस्ताव
Shimla News हिमाचल प्रदेश के शिमला में इंदौर की तर्ज पर शहर से कूड़ा एकत्र करने की तैयारी शुरू हो गई है। शिमला शहर इंदौर की तरह घरों से कूड़ा उठाने के सिस्टम को लागू किया जाएगा। इससे हर घर से रोजाना कूड़ा उठेगा इसकी गारंटी रहेगी।
जागरण संवाददाता, शिमला: राजधानी शिमला में अब घरों से कूड़ा उठाने की पूरी प्रक्रिया को बदल दिया जाएगा। शिमला शहर इंदौर की तरह घरों से कूड़ा उठाने के सिस्टम को लागू किया जाएगा। इससे हर घर से रोजाना कूड़ा उठेगा, इसकी गारंटी रहेगी। इंदौर में हर कर्मचारी को जितने घर से कर्मचारी कूड़ा उठाता है, उसके मुताबिक वेतन दिया जाता है। शिमला में भी सैहब सोसाइटी इसको लागू करते हुए काम को आगे बढ़एगी।
सभी को दिया जाएगा बराबर वेतन
वर्तमान में कई कर्मचारी ऐसे हैं, जो 20 घरों से कूड़ा उठाते और कुछ कर्मचारी ऐसे हैं जो 200 करोड़ आते हैं। सभी को बराबर ही वेतन दिया जाता है। इस कारण एक कर्मचारी के पास ज्यादा काम का बोझ होने के कारण शहर की सफाई पर भी इसका विपरीत असर पड़ता है।
शहर की सफाई कर्मचारियों में काम भी सही तरीके बराबर बांटा जाए। इसके लिए पूरा प्लान तैयार किया गया है। उम्मीद है कि नगर निगम की मासिक बैठक में इसका प्रस्ताव लाया जा सकता है।
आने वाले महीनों में लागू होगी यह परियोजना
आने वाले महीनों से इसे लागू कर दिया जाएगा। राजधानी शिमला में लंबे समय से लोगों के घरों से रोजाना कूड़ा उठाया जाता है। इस कूड़े के एवज में भवन मालिक से 120 रुपये मासिल किए जाते हैं। इसी फीस को एकत्र करके इन कर्मचारियों को वेतन दिया जाता है।
अब इसमें पूरी तरह से बदलाव करके जितने घरों से कूड़ा उठाने का कर्मचारी करेगा, उसे उतना ही से वेतन दिया जाएगा। उदाहरण के तौर पर यदि कोई कर्मचारी 50 घरों से कूड़ा उठाता है तो उसका वेतन 5000 होगा।
इससे शहर को साफ करने में मिलेगी नगर निगम को बड़ी सफलता
यदि कोई 200 घरों से कूड़ा उठाता है तो उसका वेतन 20000 हो जाएगा। ऐसे में शहर के हर घर में कूड़ा उठाने वाला रोजाना पहुंचेगा और उसके हर घर का कूड़ा प्रबंधन प्लांट में भी पहुंचेगा। इससे शहर को साफ करने में भी नगर निगम को बड़ी सफलता मिलेगी।
इसका एक प्रस्ताव नगर निगम की स्वास्थ्य शाखा की ओर से तैयार किया जा रहा है। निगम की मासिक बैठक में इसकी मंजूरी मिलने के बाद इसे शहर में लागू कर दिया जाएगा।