Move to Jagran APP

Jharkhand News: झारखंड की इस सीट के लिए RJD और कांग्रेस में सिर फुटौव्वल, दोनों पार्टी उतार सकती है कैंडिडेट

Jharkhand News Today झारखंड की चतरा लोकसभा सीट पर आरजेडी और कांग्रेस के बीच मसला सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों में से कोई भी पार्टी चतरा सीट को छोड़ने के लिए तैयार नहीं है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी चतरा सीट को लेकर महागठबंधन में राजद व कांग्रेस के बीच सहमति नहीं बन सकी थी। इस बार भी मामला सुलझता दिख नहीं रहा है।

By Dilip Kumar Edited By: Sanjeev Kumar Published: Sun, 14 Apr 2024 10:41 AM (IST)Updated: Sun, 14 Apr 2024 10:52 AM (IST)
लालू यादव और राहुल गांधी (जागरण फोटो)

राज्य ब्यूरो, रांची। Jharkhand Political News: झारखंड में महागठबंधन के बीच लोकसभा चुनाव के लिए सीट बंटवारे का पेंच अब भी फंसा हुआ है। राजद और कांग्रेस दोनों में कोई भी चतरा सीट भी छोड़ने के लिए तैयार नहीं हो रही है। महागठबंधन में राजद को झारखंड में सिर्फ एक सीट देने पर ही सहमति बनी थी लेकिन अब मामला उलझता दिख रहा है।।

loksabha election banner

इसी सहमति के तहत लालू यादव (Lalu Yadav) की राजद को पलामू सीट दी गई, जहां से राजद ने ममता भुइयां को अपना प्रत्याशी बनाया है, लेकिन राजद चतरा सीट लेने पर भी अड़ा हुआ है। अब परिस्थिति यह बन रही है कि इस सीट पर 2019 की तरह राजद भी अपना प्रत्याशी उतारेगा और कांग्रेस भी यहां से चुनाव लड़ेगी।

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में भी चतरा सीट को लेकर महागठबंधन में राजद व कांग्रेस के बीच सहमति नहीं बन सकी थी।

उस समय दोनों ही दलों ने चतरा संसदीय सीट पर अपने-अपने प्रत्याशी उतार दिए थे। इसका असर यह हुआ कि महागठबंधन का वोट इन दोनों दलों में बंट गया। इसका फायदा भाजपा को मिल गया।  

अनिर्णय की बनी है स्थिति

चतरा सीट पर सहमति नहीं बनने से महागठबंधन में अनिर्णय की स्थिति बनी हुई है। झारखंड राजद के नेता भी पशोपेश में हैं कि पता नहीं आलाकमान का फैसला क्या होगा। इसका असर यह है कि क्षेत्र में पार्टी का प्रचार-प्रसार भी नहीं के बराबर है। भाजपा ने अपना प्रत्याशी मैदान में उतार दिया है। पार्टी ने क्षेत्र में अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं।

यह भी पढ़ें

RJD Manifesto: 200 यूनिट फ्री बिजली, बिहार को विशेष राज्य का दर्जा; पढ़ें तेजस्वी के घोषणापत्र के 24 वादे

Chirag Paswan: 'हकीकत में ये लोग जब...', तेजस्वी के 1 करोड़ नौकरी के वादे पर चिराग पासवान ने दिया जवाब


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.