विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rahul Gandhi: भारत जोड़ो न्याय यात्रा की समापन रैली में शामिल होंगे अखिलेश-तेजस्वी, मुंबई में ये दिग्‍गज नेता रहेंगे मौजूद

Published: Sat, 16 Mar 2024 02:00 AM (IST)

Rahul Gandhi News राहुल गांधी के नेतृत्‍व में नि‍काली जा रही कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की समापन रैली ...और पढ़ें

Rahul Gandhi Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा की समापन रैली में शामिल होंगे अखिलेश-तेजस्वी। (फाइल फोटो)
Rahul Gandhi Yatra: भारत जोड़ो न्याय यात्रा की समापन रैली में शामिल होंगे अखिलेश-तेजस्वी। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. यात्रा का समापन रविवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में होगा।
  2. कार्यक्रम में मल्लिकार्जुन खरगे, उद्धव ठाकरे और शरद पवार भी भाग लेंगे।

मुंबई, राज्य ब्यूरो। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा की समापन रैली में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव एवं बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी शामिल होंगे।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही यात्रा का समापन रविवार को मुंबई के शिवाजी पार्क में होगा। महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि आम आदमी पार्टी (आप) और विपक्षी गठबंधन के अन्य सहयोगियों के प्रतिनिधि भी रैली में मौजूद रहेंगे।

शनिवार को मुंबई पहुंचेगी यात्रा

कार्यक्रम में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे और राकांपा (शपा) प्रमुख शरद पवार भी भाग लेंगे।

वडेट्टीवार ने कहा कि गांधी की यात्रा शनिवार दोपहर मुंबई पहुंचेगी। इसके बाद पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष दादर में भारत के संविधान के मुख्य शिल्पकार डा. भीमराव आंबेडकर के स्मारक 'चैत्य भूमि' का दौरा करेंगे।

यह भी पढ़ें -

इलेक्टोरल बॉन्ड्स पर हुए खुलासे के बाद मुखर हुए राहुल गांधी, चंदे के नाम पर वसूली का लगाया आरोप

'सत्ता में आने पर I.N.D.I.A बनेगा किसानों की आवाज', राहुल गांधी ने अन्नदाताओं को GST से बाहर करने व फसल बीमा योजना के पुनर्गठन का किया वादा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।