Move to Jagran APP

गजब! होली पर गटक गए 80 करोड़ की शराब, सरकार ने किया था ड्राई डे का एलान

होली के दिन ड्राई डे घोषित किए जाने के बावजूद शराब की दुकानों पर भारी भीड़ लगी रही। आलम यह रहा कि लोग एक ही दिन में 80 करोड़ की शराब गटक गए। होली को लेकर राज्य में शराब की सर्वाधिक बिक्री 23 24 व 26 मार्च को हुई है। अन्य दिनों में शराब की बिक्री का औसत देखा जाय तो प्रतिदिन लगभग दस करोड़ मूल्य की शराब बिकती है।

By Jagran News Edited By: Arijita Sen Published: Fri, 29 Mar 2024 01:06 PM (IST)Updated: Fri, 29 Mar 2024 01:06 PM (IST)
गजब! होली पर गटक गए 80 करोड़ की शराब, सरकार ने किया था ड्राई डे का एलान
होली पर गटक गए 80 करोड़ की शराब।

राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य में होली पर इस वर्ष लोग लगभग 80 करोड़ रुपये मूल्य की शराब गटक गए। सर्वाधिक शराब की बिक्री 24 मार्च को 47.65 करोड़ की हुई। क्योंकि, 25 मार्च को होली के अवसर पर ड्राइ डे घोषित था। होली 26 मार्च को भी होने के कारण इस दिन 23.87 करोड़ की शराब की बिक्री हुई है।

loksabha election banner

इन तिथियों में हुई सर्वाधिक बिक्री

होली को लेकर राज्य में शराब की सर्वाधिक बिक्री 23, 24 व 26 मार्च को हुई है। अन्य दिनों में शराब की बिक्री का औसत देखा जाय तो प्रतिदिन लगभग दस करोड़ मूल्य की शराब बिकती है। एक मार्च से 26 मार्च तक की बिक्री को देखें तो राज्य के लोगों ने 350 करोड़ 75 लाख 52 हजार 628 रुपये की शराब पी है।

किस तिथि को कितने की बिकी शराब

जिला 24 मार्च 26 मार्च
चतरा 19560280 10230230
हजारीबाग 40206745 12500295
लातेहार 6021535 4832500
गोड्डा 10308520 7764445
प. सिंहभूम 12976700 7451600
दुमका  8826620 7534625
पाकुड़  3098190 3095420
खूंटी  5013900 3167295
कोडरमा 20468740 8687005
साबिगंज  8518865 6040380
जामताड़ा  3476145 2425970
लोहरदगा 2835910 2188075
गुमला  4921875 3901970
रांची 83061690 40176716
रामगढ़  21336070 11081430
सरायकेला 17348020 10276775
गढ़वा 6364530 -
पू. सिंहभूम 50344840 17188740
सिमडेगा  3761120 3098145
धनबाद  58276255 24629475
गिरिडीह 21676895 16763000
बोकारो 34020261 10239070
देवघर 16885605 11787340
पलामू 17259649 13714055
कुल 476568960 238774556

राजस्व लक्ष्य के करीब उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग

उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग वर्तमान वित्तीय वर्ष 2023-24 में राजस्व लक्ष्य के काफी करीब है। वर्तमान वित्तीय वर्ष में विभाग को 2360 करोड़ रुपये के राजस्व का लक्ष्य दिया गया है।

26 मार्च 2024 तक 2282.32 करोड़ रुपये का राजस्व विभाग को मिल चुका है। वित्तीय वर्ष के समापन में अभी पचं दिन शेष है। विभाग को उम्मीद है कि बहुत जल्द ही राजस्व लक्ष्य पूरा हो जाएगा।

यह भी पढ़ें: हाथी भगाने के लिए पूरे जंगल में लगा दी आग, धू-धू कर जलने लगे पेड़-पौधे; दूसरे जानवरों पर आई आफत

यह भी पढ़ें: गडकरी से मिले सांसद फिर भी... दस साल से बदहाल National Highway 220, सड़क पर सफर मौत को दावत देने बराबर


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.