Viral Video: नेपाली लड़के ने बॉलीवुड गाने पर लगाया ऐसा ठुमका, सोशल मीडिया पर लग गई 'आग'
बॅालीवुड गाने पर एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नेपाली लड़का हिट बॅालीवुड गाने पर डांस कर रहा है। वायरल हो रहे लड़के का नाम गौरव है।
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। सोशल मीडिया पर अक्सर डांस के वीडियो वायरल होते रहते हैं। पिछले कुछ दिनों पहले एक पाकिस्तानी लड़की का डांस वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में देखा गया था कि पाकिस्तान की एक लड़की लता मंगेशकर के सॉन्ग 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' (Mera Dil Yeh Pukare Aaja) पर खूबसूरती से डांस कर रही हैं।
नेपाल के लड़के ने बॅालीवुड गाने पर किया जबरदस्त डांस
अब बॅालीवुड गाने पर एक डांस वीडियो, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि एक नेपाली लड़का, हिट बॅालीवुड गाने पर डांस कर रहा है। इस वीडियो को गौरव सितौला ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन के साथ पोस्ट किया था, 'लहरके बालकके।' उन्होंने एक दिल इमोजी भी जोड़ा है। जानकारी के मुताबिक डांस कर रहे लड़के का नाम गौरव बताया जा रहा है।
गौरव ने शानदार ढंग से ऑन-पॉइंट एक्सप्रेशंस और किलर एनर्जी के साथ डांस किया है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने गौरव के डांस की जमकर तारीफ भी की है। गौरतलब है कि गौरव, जिस गाने पर डांस कर रहे हैं वो गाना 2002 की फिल्म मेरे यार की शादी है का है और इस गाने को गायिका आशा भोसले ने गाया है। इसे जावेद अख्तर ने लिखा है।
View this post on Instagram
लोगों ने किए जबरदस्त कमेंट्स
वीडियो को 6 नवंबर को शेयर किया गया था और तब से इस वीडियो को 2.2 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। इस वीडियो लाखों लाइक्स आ चुके हैं। वीडियो पर कई यूजर्स ने कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यार वाह, काश मैं भी ऐसा डांस कर पाता...। एक यूजर ने लिखा, आग तो तूने लगा ही दी यार।' एक अन्य यूजर ने कहा, 'आपने आग लगा दिया।' बता दें कि गौरव ने कई बॅालीवुड गानों पर डांस किए हैं, जिसको उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है।
यह भी पढ़ें: Viral Video: छोटी बच्ची ने इस अंदाज में गाया भगवान हनुमान जी का भजन, जीत लिया सोशल मीडिया पर लोगों का दिल