Viral Video: पाकिस्तानी लड़की के डांस मूव्स को इस शख्स ने किया कॉपी, वीडियो देख तारीफ करते नहीं थक रहे लोग
Viral Video सोशल मीडिया पर एक लड़के का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में यह लड़का लता मंगेशकर के मेरा दिल ये पुकारे आजा गाने पर डांस करता हुआ नजर आ रहा है। खबर में पढ़ें क्या है इस वीडियो की पूरी कहानी-
नई दिल्ली, जेएनएन। सोशल मीडिया पर इन दिनों कोई न कोई वीडियो वायरल होता ही रहता है। वहीं डांस वीडियो का तो लोगों के मन में एक अलग ही खुमार है। इन दिनों अपने गौर किया हो तो सोशल मीडिया पर लता मंगेशकर के 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' गाने पर एक पाकिस्तानी लड़की के डांस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि डांस कर रही इस पाकिस्तानी लड़की का नाम आयशा है। ये वीडियो किसी शादी समारोह का है।
अब लड़के ने लगाए इसी गाने पर ठुमके
स्वर कोकिला लता मंगेशकर का गाया गया गाना 'मेरा दिल ये पुकारे आजा' इन दिनों एक बार फिर चर्चा में है। आयशा के बाद अब इस पर एक लड़के ने ठुमके लगाए हैं। अरसलान खान, जो मुंबई से हैं वह पाकिस्तानी लड़की की नकल करते हुए इस गीत पर जबरदस्त डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अरसलान वायरल पाकिस्तानी लड़की के इस गाने पर किए गए एक-एक स्टेप को पूरी तरह से फॉलो कर उसपर थिरक रहे हैं।
इस पोस्ट शेयर करते हुए अरसलान खान ने कैप्शन में लिखा है, 'जब भी मैं अपने इंस्टाग्राम स्क्रॉल फीड को रिफ्रेश करता हूं, यही दिखता है। तो सोचा इसे मैं भी बना ही लू।'
लड़के का वीडियो हुआ वायरल
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 'अरसलान खान' नाम के एक यूजर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जिसके बाद से यह तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो पर 3.3 मिलियन से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वह 296 हजार से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इसके साथ ही 6 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को रिशेयर किया है। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भर-भर कर कमेंट भी कर रहे हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट कर कहा, 'क्या बात है एकदम जबरदस्त' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह डांस तो पाकिस्तानी लड़की वाले डांस से भी ज्यादा अच्छा है' वहीं अन्य यूजर ने लिखा, 'आपका यह डांस देखकर मजा ही आ गई।'
यह भी पढ़ें- Viral Video: पार्किंग में गाना गाकर इस आदमी ने जीता लोगों का दिल, वीडियो देख रह जाएंगे दंग
यह भी पढ़ें- Viral Video: पार्टी के दौरान बुजुर्ग दंपती ने किया शानदार डांस, यूजर्स ने कहा- उफ! दिल्ली की सर्दी