Optical Illusion: क्या 9 सेकंड में इस खुराफाती चूहे को पकड़, इस लाइब्रेरी को बचा सकते हैं आप
ऑप्टिकल इल्यूजन का मतलब ही होता है कि आंखों के लिए भ्रम बनाना। ऐसा ही एक शानदार चैलेंज आज हमारे सामने आ गया है जो है तो बहुत मुश्किल लेकिन अगर आप इसे हल करने में सफल हो गए तो समझ लीजिएगा कि आपसे तेज आंखें शायद ही किसी हों। आइए देखते हैं क्या है आज के ऑप्टिकल इल्यूजन का चैलेंज जिसे आपको 9 सेकंड में पूरा करना है।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Optical Illusion: एक लाइब्रेरी किताबों का घर होती हैं, लेकिन वहां सिर्फ किताबें ही नहीं, कई बार कुछ बिन बुलाए मेहमान भी आ धमकते हैं, जो उसे तहस-नहस कर सकते हैं। जी हां, आपने सही अंदाजा लगाया है, हम बात कर रहे हैं चूहों की। ऐसा ही एक अनचाहा मेहमान इस लाइब्रेरी में घुस गया है, जिसे खोजने में सब लगे हैं, लेकिन उसे खोजना काफी मुश्किल हो रहा है। इसके लिए लाइब्रेरी मैडम अपनी बिल्ली को डांटते हुए भी नजर आ रही होंगी, कि उस चूहे को अभी तक पकड़ा क्यों नहीं है, लेकिन वो बेचारी बिल्ली भी क्या करे। वो चूहा है ही इतना छोटा कि न जाने लाइब्रेरी के किस कोने में छिपकर बैठा है।
अब अगर उस चूहे को नहीं पकड़ा, तो वह सारी कीमती किताबों को कुतर देगा, जिसके बाद लाइब्रेरी कबाड़खाना लगेगी। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि लाइब्रेरी रद्दीखाने में न बदलें, तो उसे छिपे हुए चूहे को खोजने में आपको लाइब्रेरियन और उसकी बिल्ली की मदद करनी पड़ेगी। हां, हां, मानते हैं कि लाइब्रेरी मैडम काफी गुस्से में नजर आ रही हैं, लेकिन अगर वो चूहा पकड़ा नहीं गया, तो उनका गुस्सा बढ़ता ही जाएगा और बेचारी उस बिल्ली की शामत आ जाएगी।
लेकिन उस बदमाश चूहे को खोजने के लिए आपको बस 9 सेकंड का ही समय मिलेगा। हां, हम जानते हैं कि इतनी बड़ी लाइब्रेरी में वो छोटा चूहा 9 सेकंड में कैसे मिलेगा, लेकिन यही तो आपका चैलेंज है। तो चलिए अब बिना देर किए, उस चूहे को खोजने में लग जाइए। वैसे हमें, तो वो चूहा दिख गया है, लेकिन आपको दिखा या नहीं? अगर नहीं दिखा है, तो एक बार और कोशिश करके देखिए। चलिए अपनी तेज आंखों का इस्तेमाल करिए और बेचारी लाइब्रेरी मैडम की मदद करिए। अभी भी नहीं मिला क्या वो चूहा? अच्छा चलिए छोड़िए। इससे पहले वो शैतान चूहा सारी किताबें कुतर जाए, हम बता देते हैं कि आखिर वह कहां छिपकर बैठा है।
अगर आप तस्वीर को ध्यान से देखेंगे, तो आपको पता चलेगा कि तस्वीर के दाईं ओर बने रैक के सबसे ऊपरी शेल्फ पर घोड़े के नीचे वह चूहा छिपा बैठा है। हमने उसे पकड़वाने के लिए उस जगह को मार्क भी कर दिया है। अगर आपको इस चूहे को खोजने में मजा आया, तो रोज ऐसे ही मजेदार ऑप्टिकल इल्यूजन हल कर सकते हैं।
Picture Courtesy: Bright Side