Optical Illusion: क्या तस्वीर में छिपी घड़ी खोज सकते हैं आप, वह भी 4 सेकंड के भीतर
अगर आप भी बोर हो गए हैं रोज एक ही काम कर करके तो आपके लिए हम एक मजेदार चैलेंज लेकर आए हैं जिसे हल करने में हो सकता है कि आपके पसीने छूट जाएं। हम बात कर रहे हैं ऑप्टिकल इल्यूजन की। लेकिन एक बात पक्की है कि इसे हल करने में आपको काफी मजा भी आएगा। आइए जानते हैं क्या आज के ऑप्टिकल इल्यूजन का चैलेंज।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Optical Illusion: ऑप्टिकल इल्यूजन आपके दिमाग के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। रोज-रोज एक ही जैसी एक्टिविटी करने से दिमाग भी थकने लगता है। ऐसे में ऑप्टिकल इल्यूजन जैसी एक्टिविटी दिमाग के लिए काफी फायदेमंद होती है। इससे दिमाग को कुछ नया करने को मिलता है, जो उसके रुटीन से बिल्कुल अलग होता है। इससे दिमाग को भी फायदा होता है और वह बेहतर काम कर पाता है। इतना ही नहीं, इससे ऑब्जरवेशनल स्किल्स भी मजबूत होती हैं, जिससे आप चीजों को ज्यादा बेहतर तरीके से समझ पाते हैं और ऑब्जरव कर पाते हैं। इसलिए ऑप्टिकल इल्यूजन सॉल्व करना फायदे की डील हो सकती है। आइए जानते हैं क्या है आज के ऑप्टिकल इल्यूजन का चैलेंज।
क्या है आज का चैलेंज?
आज का चैलेंज काफी एक्साइटिंग है। इसे हल करने के लिए आपको अपने दिमाग के साथ-साथ अपनी आंखों को भी काम पर लगाना पड़ेगा। तभी आप आज का चैलेंज सॉल्व कर पाएंगे, नहीं तो भूल जाइए कि यह आपसे हल हो पाएगा। हां, अगर आपकी ऑब्जरवेशन स्किल्स बहुत अच्छी हैं और आपकी आंखों से कुछ नहीं छिप सकता, तो हम आपको बता देते हैं कि यह ऑप्टिकल इल्यूजन आपके लिए एक टेस्ट भी हो सकता है। इसलिए आपको इसे बहुत गंभीरता से हल करने की कोशिश करनी चाहिए।
आज के चैलेंज के लिए आपके सामने एक तस्वीर रखी गई है, जिसमें आपको एक गाड़ी में एक परिवार, जिसमें माता-पिता, दो बच्चे और उनका पेट डॉग, गाड़ी में बैठकर कहीं जाते हुए नजर आ रहे हैं। ये लोग शायद किसी वेकेशन पर जा रहे हैं। इसके अलावा, इनकी गाड़ी के ऊपर कुछ सामान बंधा है, सामने पहाड़, सड़क और रास्ते के किनारे उगे कैकटस नजर आ रहे होंगे, लेकिन यह बस इतना ही नहीं है। इसी तस्वीर में कहीं एक घड़ी भी छिपी है, जिसे खोजना ही आपका आज का टास्क है। इसे खोजने के लिए आपको मात्र 4 सेकंड का समय मिलेगा। तो चलिए शुरू हो जाइए।
क्या मिली वह घड़ी?
अगर आपने घड़ी खोज ली है, तब तो मुबारक हो। आपकी ऑब्जरवेशन स्किल्स सही में कमाल के हैं, लेकिन अगर आपको नहीं मिली है घड़ी, तो हम मदद कर देते हैं। अगर गाड़ी के पीछे वाले पहिए को ध्यान से देखेंगे, तो आपको एक घड़ी नजर आएगी। आप इसे और आसानी से खोज पाएं, इसलिए हमने इसे मार्क भी कर दिया है।
Picture Courtesy: Pinterest