विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बदन पर आपका नाम गुदवाने को तैयार है यह लड़की

By Jagran News NetworkEdited By:
Published: Thu, 22 Jan 2015 12:46 PM (IST)Updated: Thu, 22 Jan 2015 12:51 PM (IST)

लोग अकसर टैटू बनाते वक्त अपना कोई पसंदीदा चित्र या अपने किसी प्रिय का नाम बदन पर गुदवाते हैं पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लोग अकसर टैटू बनाते वक्त अपना कोई पसंदीदा चित्र या अपने किसी प्रिय का नाम बदन पर गुदवाते हैं पर यह लड़की किसी भी अजनबी का नाम अपने बदन पर गुदवाने के लिए तैयार है। इल्मा कुछ रुपयों के बदले किसी भी इंसान का नाम या उसकी चहेती चीज का टैटू अपने बदन पर बनवाने के लिए तैयार है। लॉस एंजिल्स में रहने वाली 22 साल की स्ट्रीट आर्टिस्ट इल्मा गॉर ने अपने बदन को टैटू से ढंकने के लिए कैंपेन शुरू किया है।

इल्मा अपने बदन पर कई अजनबी लोगों के नाम और तरह-तरह के डिजाइन बनवा रहीं हैं। इल्मा अपने बदन पर आपके पसंद का टैटू बनवाने के लिए कम से कम दस डॉलर लेती हैं। यानी 600 रुपए में आप इल्मा के बदन पर अपना नाम गुदवा सकते हैं।

इल्मा को उम्मीद है कि अपने इस अभियान से वे 6000 डॉलर तक की रकम जमा कर पाएंगी। इस अभियान के तहत वे लगातार 60 घंटे तक टैटू करवाने के लिए तैयार हैं। इल्मा के मुताबिक बदन एक कैनवस की तरह होता है जिसे टैटू से भरे रहना चाहिए। उनके अनुसार अंजान लोगों के नाम बॉडी पर टैटू करवाने में एक अलग सा मजा है।

इल्मा की बस एक शर्त है कि वो अपने शरीर पर किसी भी प्रकार का हेट मैसेज या फिर सांप का टैटू नहीं गुदवाएंगी। दोनों से उन्हें सख्त नफरत है। वे कहती है कि, “ मैं अपने बदन पर सांप को रेंगते हुए बर्दाश्त नहीं कर सकती हूं और नफरत फैलाने वाले संदेश मुझे नहीं भाते।” बकौल इल्मा कई लोगों ने उनके इस कैंपेन में मदद कर रहें हैं और उनके बदन पर अपने पसंद का टैटू बनवाने का इच्छा जाहिर कर रहे हैं।

करोड़ों की संपत्ति कर दी इस कुत्ते के नाम

पार्टी में शामिल नहीं होने पर लगाया जुर्माना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।