Viral Video: हाथी का बच्चा और उसकी मां ने पियानो म्यूजिक पर सूंड हिलाकर किया डांस, वीडियो देख लोग हुए कायल
Viral Video सोशल मीडिया पर एक हाथी का बच्चा और उसकी मां का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोनों एक जंगल में संगीत सुनते हुए नजर आ रहे हैं। खबर में पढ़ें क्या है इस वीडियो की खूबसूरत कहानी-
नई दिल्ली, जेएनएन। हाथी एक ताकतवर, बुद्धिमान और भावुक जानवर होते हैं। इन्हें मनुष्यों की तरह ही संगीत सुनना खासा पसंद होता है। इंटरनेट मीडिया पर ऐसे कई वीडियो आए दिन समाने आते रहते हैं, जिसमें हाथी संगीत सुनते हुए नजर आते हैं। म्यूजिक की धुन पर वे अपनी खुशी भरी प्रतिक्रिया देते हैं। हाथी बड़े ही प्यारे जानवर होते हैं। वहीं इनके बच्चे तो किसी का भी दिल अपनी मासूमियत से जीत लें। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर वायरल हो रहा है।
मां और हाथी के बच्चे के पियानो म्यूजिक पर थिरके पैर
इस वीडियो में एक कलाकार जंगल के बीचों बीच पियानो (piano) बजाता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो की शुरूआत में ही इस शख्स के साथ हाथी की मां और उसका बच्चा भी दिखाई दे रहा है। इस आदमी का नाम बार्टन है, जो जंगली इलाके में बैठे काले पियानो पर सुखदायक संगीत बजाते हुए दिखते हैं।
Piano for mother and baby elephant ❤️ video - Paul Barton Thailand pic.twitter.com/jCqrlJ7ytk— Supriya Sahu IAS (@supriyasahuias) November 20, 2022
इस बीच, हाथी मां और उसका बच्चा शख्स के सामने खड़े होकर धैर्यपूर्वक उसके संगीत प्रदर्शन का आनंद लेते हैं। संगीत के प्रति अपनी प्रशंसा प्रदर्शित करते हुए वे अपने कोमल और बड़े कान भी हिलाते हैं।
मां और हाथी के बच्चे का वीडियो हुआ वायरल
इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक आईएएस अधिकारी ने शेयर किया है। जिसके बाद से यह तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो पर 7 हजार से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। वह 2960 से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। इसके साथ ही 200 से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को रिशेयर किया है। यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स भर-भर कर कमेंट भी कर रहे हैं।
एक सोशल मीडिया यूजर्स ने कमेंट कर कहा, 'इतनी जीवंत ऑडियंस' वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, 'क्या बात है एकदम जबरदस्त' वहीं अन्य यूजर ने लिखा, 'वाह!!! बहुत अच्छा.।'
यह भी पढ़ें- Viral Video: दादी को इंप्रेस करने के लिए दादाजी ने लगाए देसी ठुमके, देखें दिल छूने वाला वीडियो