NEET PG 2026 City Intimation Slip: नीट पीजी परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी, इन 5 तरीकों से करें डाउनलोड
एनबीईएमएस की ओर से NEET PG City Intimation Slip का एलान किया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट के जरिये अपने परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

NEET PG 2026 City Intimation Slip OUT: यहां चेक करें पूरी डिटेल।
HighLights
नीट पीजी परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी।
30 अगस्त को होगी परीक्षा।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। जो उम्मीदवार NEET PG की परीक्षा में शामिल होने वाले हैं। वे उम्मीदवार NBEMS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम सिटी स्लिप ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एग्जाम सिटी स्लिप
नीट पीजी परीक्षा की एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
- एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर NEET PG City Intimation Slip 2026 लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करें।
- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एग्जाम सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
कब जारी होगा एडमिट कार्ड
नीट पीजी परीक्षा का एडमिट कार्ड परीक्षा से महज 3 दिन पहले यानी 27 अगस्त को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट natboard.edu.in के जरिये अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
ईमेल से भी कर सकते हैं डाउनलोड
जिन उम्मीदवारों ने नीट पीजी परीक्षा के लिए आवेदन किया था। उन उम्मीदवारों को एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने का लिंक ईमेल पर भी भेजा गया है। उम्मीदवार E-Mail के जरिये भी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
कब होगी परीक्षा
परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न एग्जाम सेंटर में 30 अगस्त, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा एक शिफ्ट में सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक संचालित की जाएगी।
यह भी पढ़ें: UPSC CDS 2 2026 Exam Date: कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जामिनेशन डेट घोषित, शिफ्ट-टाइमिंग सहित पूरी डिटेल करें चेक
