UPSC CDS 2 2026 Exam Date: कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जामिनेशन डेट घोषित, शिफ्ट-टाइमिंग सहित पूरी डिटेल करें चेक
यूपीएससी द्वारा सीडीएस 2 एग्जाम 2026 का आयोजन 13 सितंबर को 3 शिफ्ट में करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पूर्व जारी होंगे।

UPSC CDS 2 Exam Date 2026
HighLights
यूपीएससी सीडीएस II एग्जाम 13 सितंबर को होगा आयोजित।
एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पूर्व होंगे जारी।
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जामिनेशन (CDS 2) भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा इस भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम डेट (UPSC CDS 2 Exam Date) की घोषणा कर दी गई है। यूपीएससी द्वारा ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर नोफिकशन जारी कर बताया गया है कि एग्जाम 13 सितंबर 2026 को आयोजित होगा।
विषय के अनुसार शिफ्ट एवं टाइमिंग करें चेक
यूपीएससी द्वारा जारी नोटिस के अनुसार परीक्षा का आयोजन 3 शिफ्ट में करवाया जायेगा। पहली शिफ्ट के लिए टाइमिंग सुबह 9 से 11 बजे तक, दूसरी पाली की परीक्षा के लिए टाइमिंग दोपहर 12:30 से 2:30 तक और तीसरी शिफ्ट के लिए टाइमिंग अपरान्ह 4 से लेकर शाम 6 बजे तक रहेगी। 1st शिफ्ट में अंग्रेजी (ENGLISH), 2nd शिफ्ट में जनरल नॉलेज (GENERAL KNOWLEDGE) और 3rd शिफ्ट में एलीमेंट्री मैथमैटिक्स (ELEMENTARY MATHEMATICS) विषय की परीक्षा आयोजित होगी।
एडमिट कार्ड कब होंगे जारी
यूपीएससी द्वारा परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड एग्जाम डेट से कुछ दिन पूर्व डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे। सभी अभ्यर्थी प्रवेश पत्र ऑनलाइन ही डाउनलोड कर सकेंगे, ऑफलाइन डाक आदि के माध्यम से हॉल टिकट नहीं भेजा जायेगा।
एग्जाम पैटर्न
यूपीएससी सीडीएस 2nd 2026 एग्जाम में सभी प्रश्न पत्रों 100-100 अंकों के लिए होंगे। तीनों ही पेपर हल करने के लिए 2-2 घंटे का समय प्रदान किया जायेगा। इस परीक्षा में माइनस मार्किंग का प्रावधान भी है, ऐसे में जिन प्रश्नों के उत्तर आपको न मालूम हों उन पर तुक्का लगाने से बचें। भर्ती से जुड़ी विस्तृत डिटेल के लिए अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
