Sonipat News: शादी तय होने के बाद रिश्ते से खुश नहीं थी लड़की, घर से हो गई फरार और फिर...
सोनीपत के मुरथल थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली एक युवती शादी से दो महीने पहले घर छोड़ कर चली गई। वह रिश्ते से खुश नहीं थी। फिलहाल युवती की मां के बयान पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 19 वर्षीय युवती का गोहाना के युवक के साथ रिश्ता तय हुआ था लेकिन वह शादी से खुश नहीं थी।
जागरण संवाददाता, सोनीपत। मुरथल थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली एक युवती शादी से दो महीने पहले घर छोड़ कर चली गई। वह रिश्ते से खुश नहीं थी। ये बात स्वजन को भी पता थी। फिलहाल युवती की मां के बयान पर पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुरथल थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पास छह लड़की और एक लड़का है। दो बड़ी बेटियां शादीशुदा है। तीसरे नंबर की 19 वर्षीय बेटी का गोहाना के युवक के साथ रिश्ता तय हुआ था, लेकिन वह शादी से खुश नहीं थी।
फुसलाकर छुपा रखने का आरोप
इसके चलते वह एक अप्रैल को बिना बताएं घर से चली गई। उसे शक है कि बेटी को किसी ने बहला-फुसला कर छुपा कर रखा है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।