Move to Jagran APP

Haryana News: सजा सुनाए जाने से चंद घंटे पहले जेल में दुष्कर्म के दोषी ने दी जान, सुसाइड नोट में कही ये बात

सोनीपत जिला कारागार के बाथरूम में नाबालिग से दुष्कर्म करने के दोषी ने बृहस्पतिवार की सुबह करीब सवा सात बजे फंदा लगाकर जान दे दी। उसने सुसाइड नोट में खुद को निर्दोष बताया है। वह दुष्कर्म के मामले में जिला कारागार में बंद था। उसे दो दिन पहले ही दोषी करार दिया गया था। मामले में उसे आज गुरुवार को सजा सुनाई जानी थी।

By Deepak Gijwal Edited By: Abhishek Tiwari Published: Thu, 04 Apr 2024 02:03 PM (IST)Updated: Thu, 04 Apr 2024 02:03 PM (IST)
जेल में दुष्कर्म के दोषी ने फंदा लगाकर दी जान, 2 दिन पहले दिया गया था दोषी करार (File)

जागरण संवादातादाता, सोनीपत। नाबालिग से दुष्कर्म करने के दोषी ने जिला कारागार के बाथरूम में परना (गमछा) से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उसे फंदे पर लटका देख मामले से कारागार प्रशासन को अवगत कराया गया। जिस पर पुलिस को सूचना दी गई।

loksabha election banner

युवक के पास से मिला सुसाइड नोट

सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। अस्पताल में न्यायिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। युवक के पास से सुसाइड नोट भी मिला बताया जा रहा है। उसे 2 अप्रैल को अदालत ने दोषी करार दिया था। सजा को लेकर आज फैसला आना था, लेकिन सुबह उसका शव फंदे पर लटका मिला।

बृहस्पतिवार की सुबह करीब सवा सात बजे जिला कारागार में बंद नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी गांव शेखपुरा निवासी अनूप उर्फ उत्तम ने बाथरूम में फंदा लगा लिया। जब अन्य बंदी बाथरूम में पहुंचे तो खिड़की में परना के सहारे फंदा पर लटका पाया। जिस पर उन्होंने कारागार प्रशासन को सूचित किया।

कारागार प्रशासन ने सिटी थाना की कोर्ट कॉम्पलेक्स चौकी पुलिस को घटना की जानकारी दी। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सभी औपचारिकता पूरी कर शव को नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। जहां शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। बताया जा रहा है कि युवक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने खुद को निर्दोष बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दो दिन पहले दिया था दोषी करार

अनूप दुष्कर्म के मामले में जिला कारागार में बंद था। उसके खिलाफ 12 दिसंबर, 2022 को एक महिला ने शिकायत दी थी कि आरोपी ने उनकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। जिसमें अनूप को 8 जनवरी, 2023 को मुरथल थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।

आरोपी का मामला कोर्ट में सुनवाई को लाया था। मृतक के ताऊ के बेटे अमित ने बताया कि अदालत ने 1 अप्रैल को उसके भाई को दोषी करार दिया था। उसे पहले 2 अप्रैल को सजा सुनाई जानी थी। 2 अप्रैल को उसे सजा सुनाने के लिए 4 अप्रैल की तारीख दी गई थी।

कारागार में बंदी ने बाथरूम के अंदर खिड़की पर फंदा लगा लिया है। शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

- इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, सिटी सोनीपत।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.