Move to Jagran APP

किशोरी को अगवा कर गुजरात ले गया दंपती, कई बार किया दुष्कर्म; दिल्ली पुलिस ने सकुशल छुड़ाया

पड़ोस में रहने वाले एक किशोरी को दंपती ने पहले बहलाया फुसलाया और उसे अपने साथ लेकर गुजरात के सूरत चले गए जहां उसे बंधक बना लिया गया। यहां किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। बाद में मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने आरोपितों की लोकेशन का पता लगाया और किशोरी को सकुशल मुक्त कराया गया।

By Gautam Kumar Mishra Edited By: Geetarjun Mon, 27 May 2024 12:04 AM (IST)
किशोरी को अगवा कर गुजरात ले गया दंपती, कई बार किया दुष्कर्म; दिल्ली पुलिस ने सकुशल छुड़ाया
किशोरी को अगवा कर गुजरात ले गया दंपती, कई बार किया दुष्कर्म।

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। पड़ोस में रहने वाले एक किशोरी को दंपती ने पहले बहलाया फुसलाया और उसे अपने साथ लेकर गुजरात के सूरत चले गए, जहां उसे बंधक बना लिया गया। यहां किशोरी के साथ दुष्कर्म किया गया। बाद में मामला पुलिस के संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने आरोपितों की लोकेशन का पता लगाया और किशोरी को सकुशल मुक्त कराया गया।

आशंका है कि किशोरी को आरोपित देह व्यापार के दलदल में धकेलना चाहते हैं। अभी पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुटी है।

10 मई को परिजनों ने की शिकायत

दक्षिण पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि 10 मई को पीड़ित पक्ष ने कापसहेड़ा थाने में किशोरी के गायब होने की शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने अपहरण की धारा में प्राथमिकी दर्ज की। कापसहेड़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर नवीन कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की।

किशोरी की दंपती से थी दोस्ती

इस क्रम में पुलिस टीम ने किशोरी के घर के आसपास के सीसीटीवी कैमरे की जांच की। किशोरी के परिचितों से पूछताछ कर जानकारी जुटाई गई। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि किशोरी की इलाके में रहने वाली एक दंपती से दोस्ती थी। पता चला कि दंपती भी उसी दिन से गायब है, जब से किशोरी अपने घर से गायब हुई थी।

सूरत में मिली लोकेशन

पुलिस ने राशिद के मोबाइल नंबर का पता लगाया और फिर उसे सर्विलांस पर लगाया। राशिद की लोकेशन सूरत, गुजरात में थी। पुलिस की एक टीम को तुरंत सूरत भेजा गया। जहां से पुलिस ने दंपती के चंगुल से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में किशोरी ने राशिद पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। अब दुष्कर्म का धारा जोड़कर पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है।