'क्या तब आपके BLA सो रहे थे?' SIR विवाद पर BJP ने कांग्रेस से पूछे तीखे सवाल
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर गलत नैरेटिव फैलाने का आरोप लगाया।

SIR विवाद पर BJP ने कांग्रेस से पूछे तीखे सवाल।
HighLights
बीजेपी ने राहुल गांधी पर गलत नैरेटिव फैलाने का आरोप लगाया।
सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस के BLA की भूमिका पर सवाल उठाए।
बीजेपी ने कांग्रेस के खराब चुनावी प्रदर्शन का भी जिक्र किया।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर गलत नैरेटिव फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि विपक्ष भ्रम पैदा करने और संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की कोशिश कर रहा है।
राहुल गांधी को भारत के लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए, त्रिवेदी ने दावा किया कि देश के अंदर और बाहर की कुछ ताकतें भारत की प्रगति, जैसे कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रक्षा उत्पादन और राष्ट्रीय सुरक्षा से खुश नहीं हैं, और विपक्ष उनके हाथों की महज कठपुतली बन गया है।
BJP ने SIR प्रक्रिया पर कांग्रेस के आरोपों पर सवाल उठाए
सुधांशु त्रिवेदी ने SIR प्रक्रिया पर कांग्रेस के आरोपों पर भी सवाल उठाए और बूथ लेवल अधिकारियों तथा बूथ लेवल एजेंटों की भूमिका की ओर इशारा किया। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग में पूरे देश में लगभग 12 लाभ BLO नियुक्त किए हैं, जबकि राजनीतिक दलों ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया की निगरानी के लिए लगभग 22 लाख BLA तैनात किए हैं।
उन्होंने पूछा कि क्या कांग्रेस पार्टी के BLA सो रहे थे या किसी नशे के प्रभाव में थे? उन्होंने इन सूचियों पर हस्ताक्षर किए, या अगर हस्ताक्षर नहीं किए, तो क्या उन्होंने कोई आपत्ति जताई?
BJP नेता ने तर्क दिया कि पुनरीक्षण प्रक्रिया की निगरानी के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे। उन्होंने सवाल किया कि अगर कांग्रेस के एजेंटो ने उस समय कोई गड़बड़ी नहीं बताई, तो अब कांग्रेस आपत्ति क्यों जता रही हैं?
बीजेपी ने कांग्रेस के चुनावी प्रदर्शन का हवाला दिया
त्रिवेदी ने राहुल गांधी के एंटी-इनकंबेंसी और पार्टी की संभावनाओं से जुड़े दावों का जवाब देने के लिए कई राज्यों में कांग्रेस के चुनावी प्रदर्शन का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि ओडिशा में 25 पहले से कांग्रेस का कोई मुख्यमंत्री नहीं रहा है, गुजरात में वे 1995 से सत्ता से बाहर हैं, उत्तर प्रदेश और बिहार में 1990 से सत्ता से दूर हैं।
उन्होंने कहा कि इन राज्यों में कुल 120 सीटें आती हैं। जिन राज्यों में कुल 230 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र हैं, वहां कांग्रेस 10 सीटें जीतने के लिए भी संघर्ष करती रही है। उन्होंने सवाल किया कि ऐसी परिस्थितियों में पार्टी 272 सीटों के बहुमत के आंकड़े तक पहुंचने की उम्मीद कैसे कर सकती है?
बीजेपी ने SIR प्रक्रिया की आलोचना पर उठाए सवाल
त्रिवेदी ने केरलम का भी जिक्र किया। उन्होंने राज्य के नेता रमेश चेन्नीथला के उस बयान का हवाला दिया, जिसमें कहा गया था कि उन्हें SIR प्रक्रिया का फायदा हुआ है। इसके जरिए उन्होंने संशोधन प्रक्रिया की विपक्ष द्वारा की जा रही आलोचना पर सवाल उठाए।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।