'पूरे 10000 करोड़ रुपये का नुकसान', कांग्रेस की महारैली पर भड़के दिल्ली के व्यापारी
दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली से व्यापारियों में भारी नाराजगी है। व्यापारियों ने दावा किया है कि ...और पढ़ें
-1793606811734_m.webp)
दिल्ली में कांग्रेस महारैली की फोटो। जागरण
HighLights
कांग्रेस की रैली से दिल्ली के व्यापारी नाराज।
त्योहारी सीजन में 10 हजार करोड़ का नुकसान।
रैली से बाजार में ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित।
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की महारैली से व्यापारियों में नाराजगी है। जिसका उन्होंने विरोध किया है।
व्यापारियों का कहना है कि त्योहारों के सीजन में दिल्ली में इस तरह की रैली से काफी नुकासान हुआ। व्यापारी संगठनों ने दावा किया है कि 1 नवंबर को हुई रैली के चलते दिल्ली के कारोबार को 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है।
व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित
व्यापारियों का आरोप है कि रैली के कारण बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही और व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हुईं। व्यापारी नेता चंद्र प्रकाश कालरा ने कहा कि संगठन लगातार कांग्रेस, राहुल गांधी और सोनिया गांधी से रैली की तारीख या समय बदलने की मांग कर रहे थे, ताकि त्योहारों के दौरान कारोबार प्रभावित न हो।
इसके बावजूद मांग को अनसुना किया गया। त्योहारों का सीजन व्यापारियों के लिए कमाई का अहम समय होता है। ऐसे में बड़े आयोजन से बाजारों को नुकसान पहुंचा है। व्यापारियों ने कांग्रेस और सहयोगी दलों के प्रति नाराजगी जताई। हालांकि, नुकसान के आंकड़े की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।