विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Karnataka News: कर्नाटक में युवा वैज्ञानिक ने की जीवन लीला समाप्त, DRDO में था कार्यरत

By AgencyEdited By: Babli Kumari
Published: Fri, 15 Dec 2023 02:21 PM (IST)

Karnatka Newsपुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि मृतक की पहचान भरत (24) के रूप में हुई है। भरत पिछले ...और पढ़ें

युवा वैज्ञानिक ने की आत्महत्या ( फाइल फोटो )
युवा वैज्ञानिक ने की आत्महत्या ( फाइल फोटो )

पीटीआई, मंगलुरु। हैदराबाद में रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में कार्यरत एक युवा वैज्ञानिक की दक्षिण कन्नड़ जिले में अपने घर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि मृतक की पहचान भरत (24) के रूप में हुई है। भरत पिछले दो महीने से अस्थायी आधार पर डीआरडीओ में काम कर रहा था। भरत ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया था और एक सप्ताह पहले दक्षिण कन्नड़ जिले के पुत्तूर तालुक के आर्यपु गांव लौट आए थे। हालांकि, यह पता चला है कि उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया गया था।

वैज्ञानिक ने देर रात उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली

बुधवार को अपने नियोक्ता के एक प्रतिनिधि का फोन आने के बाद वैज्ञानिक ने यह कदम उठाया। देर रात उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली और परिवार वालों को इसकी जानकारी गुरुवार को हुई। पुत्तूर ग्रामीण पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें- Mumbai News: लहसुन चुराने के आरोप में कर्मचारी की पीट-पीटकर हत्या, IPC की धारा 302 के तहत मामला दर्ज; दुकानदार गिरफ्तार

यह भी पढ़ें- Bengaluru: पब में बेहोश होने के बाद अजनबी के घर खुली नींद, पड़ोसियों से मांगी मदद; बेबस महिला के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।