विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bengaluru: पब में बेहोश होने के बाद अजनबी के घर खुली नींद, पड़ोसियों से मांगी मदद; बेबस महिला के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म

By AgencyEdited By: Shalini Kumari
Published: Fri, 15 Dec 2023 12:06 PM (IST)

मंगलवार को पीड़ित महिला शहर के कोरमंगला इलाके में पब में गई थी। सूत्रों ने बताया कि उसे बस इतना ...और पढ़ें

बेहोशी में महिला के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म
बेहोशी में महिला के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म

HighLights

  1. बेहोशी में महिला के साथ हुआ सामूहिक दुष्कर्म
  2. होश आने के बाद पड़ोसियों से मांगी मदद
  3. पुलिस ने शिकायत दर्ज कर शुरू की मामले की जांच

आईएएनएस, बेंगलुरु। शुक्रवार को बेंगलुरु से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, यहां एक महिला सॉफ्टवेयर इंजिनियर एक पब में पार्टी करने गई थी, लेकिन जब सुबह उनकी नींद खुली, तो उन्होंने खुद को एक अजनबी के घर पर पाया। इसके बाद उस महिला ने पुलिस में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई।

अजनबी के घर में खुली नींद

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह घटना मंगलवार को हुई, जब पीड़िता शहर के कोरमंगला इलाके में पब में गई थी। सूत्रों ने बताया कि उसे बस इतना याद है कि वह बेहोश हो गई थी और अगली सुबह उसकी नींद एक अजनबी के घर पर खुली थी।

पड़ोसियों ने की महिला की मदद

महिला का दावा है कि उसे अदुगोडी के पास देवगोड़ा लेआउट में ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि जब महिला की नींद खुली तो उसने आसपास के घरों का दरवाजा खटखटा कर मदद मांगी। इसके बाद उन्हीं में से एक पड़ोसी ने पुलिस हेल्पलाइन पर फोन करके पूरी घटना बताई।

यह भी पढ़ें: Parliament security breach: सरेंडर से पहले मास्टरमाइंड ललित झा ने जला दिए थे साथियों के फोन, पुलिस को बड़ी साजिश की आशंका

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इसके बाद औडुगोडी पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित को बचाया। बाद में, उसे कोरमंगला पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उसने अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, इस घटना में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें: West Bengal: बंगाल में 12 जगहों पर CBI की छापेमारी, गुप्त दस्तावेज बरामद; कोयला तस्करी से जुड़ रहा केस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।