विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

West Bengal: बंगाल में 12 जगहों पर CBI की छापेमारी, गुप्त दस्तावेज बरामद; कोयला तस्करी से जुड़ रहा केस

By Jagran NewsEdited By: Jeet Kumar
Published: Fri, 15 Dec 2023 05:00 AM (IST)

सीबीआइ अधिकारियों ने कई टीमों में बंटकर कोलकाता के भवानीपुर पश्चिम बर्द्धमान के आसनसोल दुर्गापुर कुलटी मालदा के रतुआ और ...और पढ़ें

बंगाल के कई शहरों में 12 जगहों पर सीबीआइ की छापेमारी

राज्य ब्यूरो, कोलकाता। कोयला तस्करी कांड की जांच कर रही सीबीआइ ने गुरुवार को बंगाल में 12 जगहों पर एक साथ छापेमारी की, छापेमारी सुबह से देर शाम तक जारी रही। सीबीआइ सूत्रों के मुताबिक जिन लोगों के घरों या दफ्तरों की तलाशी ली गई, वह सभी कोयला तस्करी मामले के मुख्य आरोपित अनूप माजी उर्फ लाला के करीबी हैं।

सीबीआइ अधिकारियों ने कई टीमों में बंटकर कोलकाता के भवानीपुर, पश्चिम बर्द्धमान के आसनसोल, दुर्गापुर, कुलटी, मालदा के रतुआ और पुरुलिया की 12 जगहों पर छापामारी की। आसनसोल में स्नेहाशीष तालुकदार और रतुआ में श्यामल सिंह नामक व्यक्ति के घर की तलाशी ली गई। ये दोनों लाला के करीबी बताए जाते हैं।

मामले की जांच सीबीआइ ने शुरू की थी

सीबीआइ को पता चला है कि स्नेहाशीष लाला के आर्थिक मामलों को देखता था। गुरुवार सुबह कोलकाता के भवानीपुर में एक बहुमंजिला आवास में छापामारी की गई। इसके अलावा सीआइएसएफ के दो सेवानिवृत्त अधिकारियों के घरों की भी तलाशी ली गई। 2020 में कोयला तस्करी मामले की जांच सीबीआइ ने शुरू की थी।

केंद्रीय जांच एजेंसी पूछताछ कर चुकी है

इस मामले में लाला मुख्य आरोपित है। सुप्रीम कोर्ट से उन्हें जमानत मिली थी। लाला के साथी माने जाने वाले गुरुपद माजी सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था, हालांकि उनमें से तीन को जमानत मिल गई। गुरुपद अभी तिहाड़ जेल में बंद है। कोयला तस्करी मामले में तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी से भी केंद्रीय जांच एजेंसी पूछताछ कर चुकी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।