Move to Jagran APP

Year Ender 2023: सियासत में दिखा PM मोदी का जलवा तो ऑस्कर में बजा भारत का डंका, इस साल की 23 घटनाओं को दुनिया सदियों रखेंगी याद

Year Ender 2023 साल 2023 को अलविदा! नए साल में दाखिल होने से पहले चलिए आज उन 23 घटनाओं को याद करें जिसे दुनिया हमेशा याद रखेगी। चंद्रयान-3 की सफलता और जी20 की अध्यक्षता जैसी ऐतिहासिक घटनाओं ने देश की बढ़ती ताकत को दुनिया ने सलाम किया। वहीं इजरायल हमास युद्ध से लेकर तुर्किए में आई विनाशकारी भूकंप ने दुनिया को झंकझोर कर रख दिया।

By Jagran News Edited By: Piyush Kumar Published: Sun, 31 Dec 2023 02:46 PM (IST)Updated: Sun, 31 Dec 2023 02:46 PM (IST)
साल 2023 में घटी इन 22 घटनाओं को दुनिया हमेशा याद रखेगी।(फोटो सोर्स: जागरण)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Year Ender 2023। दुनिया नए साल 2024 की दहलीज पर खड़ी है। आगामी लोकसभा चुनाव हो या टी20 वर्ल्ड कप, साल 2024 में कई महत्वपूर्ण इवेंट्स होने वाले है। वहीं, अनगिनत यादों को समेटे साल 2023 अलविदा कह रहा है। इस साल देश-विदेश में कई ऐसी घटनाएं घटी, जिसे सदियों तक याद रखा जाएगा।

loksabha election banner

यह साल हमारे देश के लिए एक सवर्णिम साल रहा। चाहे चांद पर चंद्रयान-3 का पहुंचना हो या नए संसद में कार्यवाही की शुरुआत हो। दुनिया के आगे हमारे देश ने शानदार कीर्तिमान स्थापित किए। तो चलिए जनवरी से लेकर दिसंबर महीने तक इस साल घटी महत्वपूर्ण घटनाओं पर एक नजर डालते हैं।

जनवरी  

सड़क पर उतरे पहलवान

साल के पहला महीना विरोध प्रदर्शन और हंगामे से भरा रहा। हिला पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न मामले में विरोध प्रदर्शन किया था। खिलाड़ियों ने मांग की थी कि भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष  बृजभूषण शरण सिंह को उनके पद से बर्खास्त किया जाए। इस मुद्दे ने देशवासियों का ध्यान अपनी ओर खींचा।

फरवरी

भूकंप ने तुर्किए और सीरिया में मचाया कहर

फरवरी में तुर्किए और सीरिया में शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई। भूकंप का केंद्र दक्षिणी तुर्किए शहर अंताक्या के केंद्रित था। भूकंप का झटके को तुर्किए के अलावा, सीरिया, मिस्र और लेबनान में महसूस किए गए।  इस विनाशकारी घटना की वजह से तुर्किए और सीरिया में 59 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।

मनीष सिसोदिया गिरफ्तार 

दिल्ली शराब नीति केस में मनीष सिसोदिया को प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। 26 फरवरी को सीबीआई को उन्होंने गिरफ्तार किया। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री फिलहाल जेल में बंद है।

'मोदी सरनेम' मामले में गई राहुल गांधी की संसद सदस्यता 

मोदी सरनेम मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता चली गई थी। राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2019 के चुनावी रैली के दौरान कहा था, "इन सभी चोरों का उपनाम (सरनेम) मोदी क्यों है?" राहुल गांधी के इस बयान पर पूर्णेश मोदी ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। गुजरात के सेशन कोर्ट ने उन्हें दोषी ठहराया था।

बता दें कि जनप्रतिनिधि कानून के अनुसार,  अगर सांसदों और विधायकों को किसी भी मामले में दो साल से ज्यादा की सजा होती है तो ऐसे में उनकी सदस्यता रद्द हो सकती है।

मार्च

ऑस्कर में भारत का जलवा

13 मार्च को 95वें एकेडमी अवॉर्ड्स का आयोजन किया गया। यह समारोह भारत के लिए बेहद खास रहा। आरआरआर के 'नाटू नाटू' को ओरिजनल सॉन्ग कैटेगिरी में ऑस्कर अवॉर्ड मिला। इसके अलावा द एलिफेंट व्हिस्पर्स ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉट फिल्म कैटेगरी में ऑस्कर अवॉर्ड जीता।

यह भी पढ़ें: Year Ender 2023: राजनीति से लेकर मनोरंजन तक इन दिग्गजों का छूटा साथ, अब हमारे बीच नहीं रहीं ये हस्तियां

अप्रैल 

जनसंख्या मामले में भारत ने चीन को छोड़ा पीछे 

इस महीने आबादी के मामले में भारत ने चीन को पीछे छोड़ दिया। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष ने जानकारी साझा करते हुए कहा कि भारत की आबादी 142.86 करोड़ पहुंच गई वहीं, चीन की जनसंख्या 142.57 करोड़ पहुंच गई।

अमृतपाल सिंह गिरफ्तार

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह ने पंजाब पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। असम के डिब्रूगढ़ से अमृतपाल सिंह को गिरफ्तार किया गया।

मई 

जब मणिपुर में भड़की हिंसा की आग 

मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच झड़प हुई। हिंसा के बीच कुकी समुदाय की दो महिलाओं को मैतेई समुदाय के पुरुषों ने नग्न अवस्था में परेड करवाई। इस घटना ने देशवासियों के मन में आक्रोश पैदा कर दिया। इस हिंसा में कम से कम 175 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 4,786 घरों में आग लगा दी गई।

कर्नाटक चुवान में कांग्रेस को मिली सफलता 

इस महीने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली। कांग्रेस को 136 सीटें मिली वहीं, बीजेपी को 65 सीटों से संतोष करना पड़ा। जेडीएस को 19 सीटें मिली।

नए संसद भवन का हुआ उद्घाटन

28 मई को ही भारत के नए संसद भवन का उद्घाटन किया गया। पीएम मोदी ने 28 मई को ही नए संसद भवन के उद्घाटन किया। 971 करोड़ रुपये की लागत से बने लोकतंत्र की मंदिर के लोकसभा में 888 सांसदों और राज्यसभा में 300 सांसदों को समायोजित किया जा सकता है।

जून 

ओडिशा में हुआ भीषण ट्रेन हादसा 

2 जून को ओडिशा के बालेश्वर जिले में एक जबरदस्त ट्रेन हादसा हुआ। इस ट्रेन हादसे में 280 लोगों की मौत हो गई। एक मालगाड़ी, 12841 कोरोमंडल एक्सप्रेस और 12864 बेंगलुरु-हावड़ा एसएफ एक्सप्रेस की टक्कर हो गई।

टाइटन पनडुब्बी के उड़े परखच्चे

अटलांटिक महासागर में डूब चुके टाइटैनिक जहाज का मलबा देखने गई अमेरिकी कंपनी ओशनगेट की टाइटन नामक पनडुब्बी में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। 18 जून 2023 को पनडुब्बी यात्रा के लिए निकली, लेकिन समुद्र में डुबकी लगाने के महज दो घंटे बाद टाइटन का संपर्क टूट गया। फिर जानकारी के पनडुब्बी में जबरदस्त धमाका हुआ, जिसकी वजह से पनडुब्बी के परखच्चे उड़ गए। 

जुलाई 

एनडीए के खिलाफ आइ.एन.डी.आई.ए. का गठन 

लोकसभा चुनाव 2024 में एनडीए को टक्कर देने के लिए विपक्षी दलों ने यूपीए का नाम बदलकर आई.एन.डी.आई.ए. ('इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) कर दिया।

यूरोप के जंगलों में लगी भीषण आग

इस महीने स्पेन, पुर्तगाल और फ्रांस सहित यूरोप के कई देशों के जंगल में आग लग गई। आग लगने की वजह से लगभग चार हजार से ज्यादा लोगों को अपने घरों को छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा।

अगस्त 

चांद पर चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग 

23 अगस्त की शाम को चांद के साउथ पोल पर चंद्रयान-3 ने सफल लैंडिंग की थी।  अमेरिका, रूस और चीन के बाद चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत चौथा देश बन गया।

सितंबर

जी20 का देश में भव्य आयोजन 

इस महीने भारत ने जी20 की अध्यक्षता की। 9 और 19 सितंबर को दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक, जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा समेत कई नेताओं ने शिरकत की।

भारत और कनाडा के बिगड़े रिश्ते 

इस महीने भारत और कनाडा के रिश्तें में खटास पैदा हो गई। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने कहा कि कनाडाई नागरिक और खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार का हाथ हो सकता है। कनाडाई पीएम के इस दावे को भारत ने बेबुनियाद बताया। इसके बाद दोनों देशों के रिश्ते और बिगड़ते चले गए।

अक्टूबर 

इजरायल-हमास के बीच छिड़ी जंग 

7 की अक्टूबर की रात को हमास ने इजरायल पर सैकड़ों रॉकेट से हमले किए। इस हमले में 1200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। इस घटना ने इजरायल सहित पूरी दुनिया को स्तब्ध कर दिया। रॉकेट हमले के तुरंत बाद इजरायल की ओर से कार्रवाई शुरू की गई। इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी। इजरायल की ओर से की गई कार्रवाई में अब तक 21,672 फलस्तीनियों की मौत हो गई।

समलैंगिक विवाह पर 'सुप्रीम' फैसला

17 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट ने समलैंगिक विवाह की कानूनी मान्यता पर फैसला सुनाया। कोर्ट ने समलैंगिक शादी को मान्यता देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने आगे कहा कि संसद को समलैंगिक शादी की मान्यता देने के मामले में फैसला करना चाहिए।

नवंबर 

वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने भारत का जीता दिल 

इस साल वनडे वर्ल्ड कप आयोजित हुए वनडे वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने शानदार परफॉर्म किया। लीग फेज से लेकर सेमीफाइनल तक टीम इंडिया विजयी रही। हालांकि, फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों टीम इंडिया को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भले ही रोहित शर्मा की टीम ने वर्ल्ड कप नहीं जीता, लेकिन पूरे टूर्नामेंट में टीम इंडिया का दबदबा बना रहा।

सुरंग से सुरक्षित निकाले गए 41 मजदूर 

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में निर्माणाधीन सिल्क्यारा-कोंडागांव टनल में दिवाली के दिन यानी 12 नवंबर को 41 मजदूर फंस गए। 17 दिनों तक मजदूर टनल में फंसे रहे। एनडीआरएफ और विभिन्न आपदा टीम की कड़ी मेहनत की वजह से 41 मजदूरों को टनल से सुरक्षित बाहर निकाला गया।

दिसंबर 

तीन विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत 

इस महीने भारतीय जनता पार्टी ने तीन राज्य, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की। वहीं, सुप्रीम कोर्ट ने जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटाना वैध करार दिया। पांच अगस्त 2019 को मोदी सरकार ने अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया।

संसद से 143 सांसद निलंबित 

संसद के शीतकालीन सत्र में लोकसभा और राज्यसभा में सदन की अवमानना करने को लेकर 143 संसद सदस्यों को निलंबित किया गया।  

यह भी पढ़ें: Year Ender 2023: भारत की उपलब्धियों के नाम रहा साल 2023, वैश्विक मंच पर छोड़ी अमिट छाप; देश ने बनाए कई वर्ल्ड रिकॉर्ड


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.