Move to Jagran APP

Year Ender 2023: राजनीति से लेकर मनोरंजन तक इन दिग्गजों का छूटा साथ, अब हमारे बीच नहीं रहीं ये हस्तियां

Year ender 2023साल 2023में कई दिग्गजों ने दुनिया को अलविदा कह दिया।इन सभी हस्तियों के फैन और उनको जानने वालों ने नम आंखों से उनको विदाई भी दी लेकिन ये सभी हस्तियां ऐसी हैं जिन्हें हमेशा याद किया जाएगा।इनके द्वारा किए गए काम अमर है।यही कारण है कि आज हम एक बार इन्हें याद कर रहे हैं।तो आइए जानते हैं कि इस साल कितने हस्तियों ने दुनिया को अलविदा कहा...

By Babli Kumari Edited By: Babli Kumari Published: Sun, 31 Dec 2023 01:22 PM (IST)Updated: Sun, 31 Dec 2023 01:58 PM (IST)
दुनिया को अलविदा कह गए ये सभी फेमस पर्सनैलिटी (फोटो- जागरण ग्राफिक्स)

जागरण डेस्क, नई दिल्ली। खट्टी-मीठी यादों के साथ हम नए साल में प्रवेश करने को तैयार हैं। हर साल की तरह इस साल भी दुनिया ने कई प्रभावशाली लोगों को दुखद विदाई दी। इस साल भारत समेत दुनिया के कई जानी-मानी हस्तियां दुनिया छोड़कर चली गईं। यह सभी हस्तियों ने दुनिया को तो अलविदा कह दिया है लेकिन यह सभी ऐसे लोग हैं जिन्हें दुनिया हमेशा याद रखेगी। अलग-अलग क्षेत्रों के ये सभी दिग्गज अपने-अपने फिल्ड के बड़े नाम रहे। सतीश कौशिक से लेकर शरद यादव तक कई बड़े नामों ने इस साल आखिरी सांस ली। आइये यहां उन्हें एक बार फिर से याद करते हैं।

loksabha election banner

बिशन सिंह बेदी

25 सितंबर 1946 - 23 अक्टूबर 2023

भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर गेंदबाज बिशन सिंह बेदी का 23 अक्टूबर 2023 को निधन हुआ। बिशन सिंह ने 77 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। 77 साल के बिशन काफी समय से बीमार चल रहे थे और 23 अक्टूबर को उन्होंने दुनिया अलविदा कह दिया। बिशन सिंह बेदी ने अपने क्रिकेट करियर 1966 से 1979 तक 67 टेस्ट मैच खेले और 266 विकेट झटके थे। बिशन सिंह बेदी ने अपने इंटरनेशनल करियर का पहला मैच वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। अपने डेब्यू मुकाबले में बिशन सिंह ने कुल 2 विकेट अपने नाम किए थे। बिशन सिंह बेदी ने नेशनल सेलेक्टर्स के तौर पर भी इंडियन क्रिकेट को अपनी सेवाएं दीं।

सतीश कौशिक

13 अप्रैल 1956 - 9 मार्च 2023

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर कलाकारों में से एक एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक का निधन 9 मार्च 2023 को हुआ। एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुआ। एक्टर ने 66 साल की उम्र में इस दुनिया को अलविदा कहा। सतीश कौशिक एक्टर होने के साथ डायरेक्टर और कॉमेडियन भी थे। वह अपने शानदार काम की वजह से फैंस के दिलों में बसते हैं। सतीश कौशिक जैसे बेहतरीन अभिनेता का यूं इस तरह अचानक दुनिया से चले जाना हिंदी सिनेमा के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं था।

मैथ्यू पेरी

19 अगस्त 1969 - 28 अक्टूबर 2023

प्रसिद्ध अमेरिकी-कैनेडियन एक्टर मैथ्यू पेरी का 28 अक्टूबर 2023 को निधन हो गया। मैथ्यू पेरी ने 54 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। एक्टर मैथ्यू पेरी की मौत हॉट टब में डूबने से हुई। मैथ्यू पेरी ने 1990 के दशक में हिट अमेरिकी टेलीविजन कॉमेडी फ्रेंड्स में अपनी मुख्य भूमिका के लिए प्रसिद्धि हासिल की थी। मैथ्यू पेरी अमेरिकी टेलीविजन कॉमेडी सीरीज फ्रेंड्स की वजह से सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हुए। यह कॉमेडी सीरीज साल 1994 से लेकर साल 2004 तक चली। फ्रेंड्स में चैंडलर बिंग की भूमिका में नजर आए।

एम. एस स्वामीनाथन

7 अगस्त 1925 - 28 सितंबर 2023

भारत के हरित क्रांति के जनक कहे जाने वाले एमएस स्वामीनाथन का 28 सितंबर 2023 को निधन हो गया। स्वामीनाथन देश के सबसे मशहूर कृषि वैज्ञानिक थे। उनको दूरदर्शी वैज्ञानिक और फादर ऑफ ग्रीन रेवोल्यूशन कहा जाता है। एमएस स्वामीनाथन का पूरा नाम मनकोम्बु संबाशिवन स्वामीनाथन है। उनका जन्म 7 अगस्त 1925 को तमिलनाडु के कुंभकोणम में हुआ था।

एस पी हिंदुजा

28 नवंबर 1935 - 17 मई 2023

हिंदुजा ग्रुप के चेयरमैन एसपी हिंदुजा का लंदन में 17 मई 2023 को निधन हो गया। एसपी हिंदुजा 87 साल के थे और कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। श्रीचंद पी हिंदुजा को एसपी नाम से भी जाना जाता था। वह हिंदुजा समूह के फाउंडर पीडी हिंदुजा के सबसे बेटे थे। एसपी हिंदुजा का जन्म कराची (पाकिस्तान) में साल 1935 में हुआ था।

शरद यादव

1 जुलाई 1947- 12 जनवरी 2023

पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव का 12 जनवरी 2023 को निधन हो गया। शरद यादव ने 75 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। शरद यादव काफी समय से गुर्दे की बीमारी से पीडि़त चल रहे थे। शरद यादव का जन्म एक जुलाई 1947 को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले के गांव अखमाऊ में हुआ था। उन्होंने मध्य प्रदेश के अलावा बिहार और उत्तर प्रदेश से चुनावी राजनीति की। उनकी राजनीति का मुख्य केंद्र बिहार रहा। शरद यादव का जन्म एक जुलाई, 1947 को मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में हुआ था। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई मध्य प्रदेश से ही पूरी की थी। उन्होंने जबलपुर के इंजीनियरिंग कॉलेज से बीई की पढ़ाई की थी।

पी. आर. एस. ओबेरॉय

3 फरवरी 1929 - 14 नवंबर 2023

ओबेरॉय समूह के मानद चेयरमैन पृथ्वीराज सिंह ओबेरॉय का 14 नवंबर 2023 हो गया है। पीआरएस ओबेरॉय ने 98 वर्ष की आयु में अपनी आखिरी सांस ली। पीआरएस ओबेरॉय को भारत में होटल व्यवसाय का चेहरा बदलने के लिए जाना जाता था। पृथ्वीराज सिंह ओबेरॉय का जन्म दिल्ली में साल 1929 को हुआ था। पीआरएस ओबेरॉय, ओबेरॉय समूह की प्रमुख कंपनी ईआईएच लिमिटेड के कार्यकारी अध्यक्ष थे। पीआरएस ओबेरॉय ने भारत, यूनाइटेड किंगडम और स्विट्जरलैंड से पढ़ाई की थी।

परवेज मुशर्रफ

11 अगस्त 1943 - 5 फरवरी 2023

पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ (सेवानिवृत्त) का लंबी बीमारी के बाद दुबई के एक अस्पताल में निधन हो गया है। पूर्व राष्ट्रपति जनरल (सेवानिवृत्त) परवेज मुशर्रफ ने 5 फरवरी 2023 को दुबई के एक अस्पताल में 79 साल की उम्र में अंतिम सास ली। परवेज मुशर्रफ का जन्म 11 अगस्त 1943 को भारत की राजधानी दिल्ली में हुआ था। उन्हें 19 अप्रैल 1961 को पाकिस्तान सैन्य अकादमी काकुल से कमीशन मिला था। 1999 में सफल सैन्य तख्तापलट के बाद परवेज मुशर्रफ पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने थे। परवेज मुशर्रफ 2016 से दुबई में रह रहे थे और पिछले आठ साल से यूएई में इलाज करा रहे थे।

प्रकाश सिंह बादल

8 दिसंबर 1927 - 25 अप्रैल 2023

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल का 25 अप्रैल 2023 को निधन हो गया। वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। मोहाली में उनका इलाज चल रहा था। प्रकाश सिंह बादल का जन्म 8 दिसंबर 1927 को श्री मुक्तसर साहिब के गांव बादल में हुआ था। गांव के सरपंच से उन्होंने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। प्रकाश सिंह बादल ने अपना आखिरी चुनाव 2022 में लड़ा था। प्रकाश सिंह बादल भारत के सर्वोच्च पुरस्कारों में से एक पद्म विभूषण से भी सम्मानित किए गए थे।

ओमन चांडी

31 अक्टूबर 1943 - 18 जुलाई 2023

केरल के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमन चांडी का 18 जुलाई 2023 निधन हो गया। लंबी बीमारी के बाद ओमन चांडी ने आज अंतिम सांस ली। ओमन चांडी को गले से संबंधित बीमारी बढ़ने के बाद जर्मनी भी ले जाया गया था। ओमन चांडी केरल के दो बार मुख्यमंत्री भी रहे। साल 1970 से राज्य विधानसभा में पुथुपल्ली निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है।

टीना टर्नर

26 नवंबर 1939 - 24 मई 2023

टीना टर्नर एक अमेरिकी मूल की गायिका-गीतकार और अभिनेत्री थीं। टीना टर्नर को 'रॉक एन रोल' क्वीन के नाम से जाना जाता है। टर्नर वह 1960 के दशक में अपने पूर्व पति इके टर्नर के साथ क्लासिक्स रिवर डीप, माउंटेन हाई, प्राउड मैरी और नटबश सिटी लिमिट्स जैसे हिट गानों से मशहूर हुईं। अपने अलगाव के बाद उसने बाद में अपने साथ हुए घरेलू दुर्व्यवहार के बारे में खुलकर बात की।1978 में उनसे अलग होने के बाद टीना टर्नर ने अकेले करियर (solo career) की शुरुआत की। 83 वर्ष की आयु में स्विटज़रलैंड में उनके घर पर उनकी मृत्यु हुई।

सुब्रत रॉय

10 जून 1948 - 14 नवंबर 2023

सहारा प्रमुख सुब्रत रॉय का 14 नवंबर को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में निधन हो गया। उनकी उम्र 75 साल थी। सुब्रत रॉय का मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में इलाज चल रहा था। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। सुब्रत रॉय 'सहाराश्री' के नाम से जाने जाते थे, उन्होंने साल 1978 में सहारा इंडिया परिवार की स्थापना की थी। सहारा की स्थापना करने के बाद सुब्रत रॉय ने काफी तेजी से तरक्की की। उनका जन्म 10 जून 1948 को बिहार में हुआ था। वे एक समय में भारत के प्रमुख कारोबारियों में से एक थे।

फातिमा बीवी

30 अप्रैल 1927 - 23 नवंबर 2023

सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश (First woman judge of Supreme Court Fathima Beevi) और तमिलनाडु की पूर्व राज्यपाल न्यायमूर्ति फातिमा बीवी का 23 नवंबर 2023 निधन हो गया। जस्टिस फातिमा ने 96 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली। सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला जज के रूप में फातिमा बीवी ने भारत की लाखों लड़कियों को प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें- Year 2024 Focus: भारत के लिए क्यों खास है साल 2024? ये 10 फैक्ट्स दुनिया के मानचित्र पर दिखाएगा 'न्यू इंडिया' की ताकत

यह भी पढ़ें- Year Ender 2023: 'मोए-मोए'...लप्पू सा सचिन से लेकर जस्ट लूकिंग लाइक ए वाओ तक, कुछ ऐसा रहा 2023 का गुदगुदाने वाला पल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.