Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Year Ender 2023: 'मोए-मोए'...लप्पू सा सचिन से लेकर जस्ट लूकिंग लाइक ए वाओ तक, कुछ ऐसा रहा 2023 का गुदगुदाने वाला पल

    Year Ender 2023 and viral memes सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ नया आता है और ट्रेंड बन जाता है। साल 2023 में कई ऐसे पल रहे जिसमें नए-नए स्लैंग से लेकर कई ऐसे वीडियोज वायरल हुए जिन्होंने सोशल मीडिया पर सेन्सैशन क्रीऐट किया। कुछ यही हाल इस साल इंस्टाग्राम का देखा गया। लप्पू सा सचिन...झींगुर सा आदमी हो या मोए-मोए हो इन सभी रील्स ने सभी को खूब गुदगुदाया।

    By Babli Kumari Edited By: Babli Kumari Updated: Tue, 19 Dec 2023 03:01 PM (IST)
    Hero Image
    ये डायलॉग मीम बने सोशल मीडिया पर सेन्सैशन (जागरण ग्राफिक्स)

    जागरण डेस्क, नई दिल्ली। Year Ender 2023: कुछ दिनों में 2023 खत्म होने वाला है। हम सभी नए साल 2024 में कदम रखने बेताब हैं। इस साल को हम जहां कई कारणों से शायद याद न करना चाहे लेकिन 2023 ने हमें कई ऐसे पल दिए जिसने हमारी होंठों पर मुस्कुराहट ला दी। आजकल ट्रेंड सोशल मीडिया एप इंस्टारग्राम सेट करता है। यहां पर अगर फेमस हो गए तो आप रातों रात स्टार बन जाएंगे। कुछ यही हाल 2023 में बने इन स्टार्स का रहा। इन सभी के द्वारा बोला गया या बनाया विडियो इतना वायरल हुआ कि यह सभी स्टार बन गए और लोगों ने जमकर इसपे वीडियोज बनाए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आज के हमारे युवा रील्स, ट्रेंड और अलग-अलग नए स्लैंग्स में बातचीत करते हैं। उनके बातचीत का टॉपिक भी मूलतः सोशल मीडिया ट्रेंड्स के ऊपर निर्भर करता है। ऐसे में ये गुदगुदाने वाले विडियो और हल्के शब्द युवाओं के जीवन में अहम रोल अदा करता है। साल खत्म होने से पहले हम आपको 2023 के सभी चुनिंदा वीडियोज़ और स्लैंग की दुनिया में ले चलते हैं जिसने हम सभी को पूरे साल खूब गुदगुदाया है।

    इन सभी चुनिंदा वीडियोज, मीम्स और स्लैंग में शामिल है इस साल सबसे ज्यादा सबकी जुबान पर जो छाया रहा वो है सीमा-हैदर की पड़ोसन का विडियो जिसमें वह सचिन के बारे में बताती हुई नजर आती हैं- जिसमें वो सचिन को लप्पू और झींगुर कहती हैं। So Beautiful...So Elegant...Just looking like a Wow कहने वाली दिल्ली के तिलक नगर में बुटीक चलाने वाली जसमीन कौर नाम की इंस्टाग्राम यूजर हैं। जिन्होंने इस एक phrase से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सेन्सैशन मचा दिया था। ऐक्टर से लेकर पालिटिशन क्षेत्र के सभी लोगों ने इस रील को री-क्रीऐट किया था।

    आइए डालते हैं साल 2023 के बेस्ट रील विडियो/मीम्स/स्लैंग पर एक नजर-

    सचिन… क्या है सचिन में, लप्पू सा सचिन है....

    ऑनलाइन गेम पब्जी खेलते हुए दो अलग-अलग देश में रह रहे लोगों के बीच प्यार हो जाता है। पाकिस्तान की लड़की होती है और हिंदुस्तान का लड़का। लड़की का नाम सीमा हैदर (Seema Haider) तो लड़के का नाम सचिन मीणा (Sachin Meena) है। दोनों का प्यार परवान चढ़ता है और पाकिस्तान से सीमा हिंदुस्तान अपने सचिन के लिए कई मुसीबतों को पार करते हुए भारत आती है। दोनों एक होते हैं और फिर यहां से लोगों के तंज कसने का सिलसिला शुरू हो जाता है। मीडिया में सीमा और सचिन पर उसकी पड़ोसन कुछ इस अंदाज में तंज कसती है कि वह लोगों को खूब हंसाता है और सभी के जुबान पर बैठ जाता है। सचिन की पड़ोसन मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सचिन के बारे में कुछ इस तरह से कहती है… "क्या है सचिन में, लप्पू सा सचिन है, झींगुर सा लड़का, बोलता वो है ना, ऐसा क्या है सचिन में, उससे प्यार करेगी सीमा।" बस इतना ही कहने भर की देर थी की इस विडिओ से इस क्लिप को कट किया जाता है और अलग अलग सोशल मीडिया पर महिला के इस वीडियो पर मीम्स की बाढ़ आ जाती है।

    मोए-मोए....मोए-मोए...

    आजकल सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहा है वो है 'मोए मोए'। यह एक गाने का बोल है लेकिन सोशल मीडिया पर हर कोई इस पर रील्स बना रहा है। ऐसा क्रैज़ है कि सभी इसपे कॉन्टेन्ट बना रहे हैं। चाहे वह कोई सेलिब्रिटी हो या आम सोशल मीडिया यूजर। मोए मोए एक सर्बियन गाना है। यह गाना म्यूजिक विडियो Dzanum का हिस्सा है, जिसे सिंगर टेया डोरा ने गाया है। इस गाने को यूट्यूब पर अबतक करोड़ों वियूज मिले हैं और इसे दुनिया भर में पसंद किया जा रहा है। इस गाने के विडियो का मोए मोए पार्ट बहुत ही तेजी से सभी सोशल मिडिया इंस्टाग्राम, फेसबुक, यूट्यूब और टिक-टॉक पर शेयर किया जा रहा है।

    सो ब्यूटीफुल सो एलीगेंट...जस्ट लूकिंग लाइक ए वाओ

    तारीफ के ये तीन शब्द हम सभी दिन भर किसी न किसी के लिए प्रयोग में लाते ही हैं। लेकिन हम सबने कभी नहीं सोचा होगा कि ये तीनों शब्द को जोड़कर कुछ ऐसा बन सकता है जो सभी के जुबान पर चढ़ जाएगा। लेकिन ये संभव हो पाया साल 2023 में जब एक दिल्ली में बुटीक चलाने वाली सोशल मीडिया इंस्टाग्राम यूजर जसमीन कौर नाम की एक महिला ने कुछ ऐसे अंदाज में कपड़े बेचे की सभी ने महिला को स्टार बना दिया, तो वहीं उसके द्वारा बोली गई बात मीम ऑफ द इयर बन गई। 'सो ब्यूटीफुल, सो एलिगेंट, जस्ट लुकिंग लाइक ए वाओ।' यह Phrase इंस्टाग्राम पर पूरे साल छाया रहा।

    View this post on Instagram

    A post shared by Jasmeen Kaur (@designmachinesuitslive)

    निब्बा-निब्बी ऐसा स्लैंग जो है पुराना लेकिन इस साल सभी के जुबान पर रहा

    जो भी स्मार्ट फोन यूज करते हैं वह सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के ऐक्टिविटी से अनभिज्ञ नहीं रह सकते हैं। क्योंकि कोई भी बात या विडियो फेमस हो जाता है तो वह सिर्फ एक प्लेटफॉर्म तक सीमित नहीं रहता वह सोशल मीडिया के सभी प्लाटफॉर्म्स पर देखा जा सकता है। लोग एक प्लेटफॉर्म से दूसरी प्लेटफॉर्म पर रील्स और मीम्स के माध्यम से कॉन्टेट को शेयर करते हैं और सभी उसका मजा लेते हैं। कुछ ऐसा ही रहा निब्बा-निब्बी स्लैंग के फेमस होने का वजह। वैसे तो यह स्लैंग पहले भी प्रयोग हो रखा था लेकिन 2023 में इसका अलग क्रैज़ देखा गया।

    छपरी है क्या?

    अरे क्या छपरी की तरह कपड़े पहने हैं...छपरी की तरह क्यों बात कर रहे हो? आपने यह शब्द कई बार लोगों के मुंह से सुना होगा। यह आजकल के युवाओं का एक स्लैंग है। कभी किसी के फैशन सेंस रखने वालों को बोला जाता है। तो कभी गाली गलौज में बात करने वाले तक को इस शब्द से संबोधित किया जाता है। यह शब्द पहले भी प्रचलन में था लेकिन फिल्म 'आदिपुरुष' के डायलॉग को लेकर यह शब्द एक बार फिर ट्रेंड में दिखा। साल 2023 में छपरी शब्द खूब वायरल हुआ।