Move to Jagran APP

आज ब्रज में आएगी यमुना जागरण यात्रा

मथुरा। यमुना कराह रही है। नाले-नालियों के कचरे से लेकर कारखानों के जहरीले रसायनों से यमुना की सांस घुट रही है। यमुना शुद्धीकरण को लेकर तमाम सरकारी योजनाओं पर करोड़ों रुपये बहा दिए गए, मगर इलाज के साथ ही यमुना का मर्ज भी बढ़ता गया। कालिंदी की कलकल सुनने को बेताब आस्था ने एक बार फिर उछाल मारी है। य

By Edited By: Published: Wed, 09 Jul 2014 12:41 AM (IST)Updated: Wed, 09 Jul 2014 12:41 AM (IST)
आज ब्रज में आएगी यमुना जागरण यात्रा

मथुरा। यमुना कराह रही है। नाले-नालियों के कचरे से लेकर कारखानों के जहरीले रसायनों से यमुना की सांस घुट रही है। यमुना शुद्धीकरण को लेकर तमाम सरकारी योजनाओं पर करोड़ों रुपये बहा दिए गए, मगर इलाज के साथ ही यमुना का मर्ज भी बढ़ता गया। कालिंदी की कलकल सुनने को बेताब आस्था ने एक बार फिर उछाल मारी है। यमुना को पौराणिक स्वरूप दिलाने के उद्देश्य से 'दैनिक जागरण' ने यमुना जागरण यात्रा की शुरुआत की है। हथिनी कुंड से यमुना का पवित्र जल लेकर ये यात्रा बुधवार को मथुरा सीमा में प्रवेश करेगी।

loksabha election banner

कोसी में प्रवेश करने पर बुधवार सुबह साढे़ सात बजे यमुना भक्तों, स्थानीय नागरिकों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत करने के साथ ही प्रदूषण मुक्त करने में सहयोग का संकल्प लिया जाएगा। कोसी के बाद छाता, अकबरपुर और चौमुंहा में जागरण यात्रा का स्वागत किया जाएगा। वृंदावन में प्रवेश करने से पहले संतजन, गण्यमान्य नागरिक, यमुना भक्तों का सैलाब छटीकरा पर शांति सेवा धाम पर यात्रा का स्वागत करेंगे।

यहां से वृंदावन की ओर बढ़ते हुए जगह-जगह स्वागत के बाद केसी घाट पर यमुना पूजन और यमुना आरती की जाएगी। इसके बाद यमुना की अविरलता के लिए संकल्प और सहयोग के आह्वान के साथ यात्रा मांट होते हुए महावन और गोकुल में पहुंचेगी। यमुना जागरण यात्रा मथुरा शहर में रात्रि विश्राम करेगी। गुरुवार को यमुना यात्रा मथुरा शहर में भ्रमण करेगी।

पढ़ें: यमुना-हरनंदी जागरण यात्रा की समस्त खबरों के लिए क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.