विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 19, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

World Toilet Day: आठ देशों में रोचक हैं टॉयलेट के नाम, अमेरिका में जॉन तो आस्ट्रेलिया में कहते हैं डनी

By Nidhi AvinashEdited By:
Published: Sat, 19 Nov 2022 04:30 PM (IST)Updated: Sat, 19 Nov 2022 04:40 PM (IST)

World Toilet Day 2022 रेस्तरां या पब्लिक प्लेस पर किसी का जायका न खराब हो तो टॉयलेट के लिए रेस्टरूम ...और पढ़ें

World Toilet Day 2022: US-ब्रिटेन समेत इन 8 देशों में क्या कहते हैं टॉयलेट को?
World Toilet Day 2022: US-ब्रिटेन समेत इन 8 देशों में क्या कहते हैं टॉयलेट को?

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। World Toilet Day 2022: टॉयलेट जाने के लिए लैट्रिन, लू और पॉटी जैसे शब्दों का इस्तेमाल भारत में किया जाता है। लेकिन क्या आपको ये पता है कि दूसरे देशों में इन्हीं शब्दों को कुछ अलग और स्टाइलिश तरीके से बोला जाता है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन टॉयलेट को अलग-अलग देशों में अलग-अलग नामों से बोला जाता है।

ऐसे कितने हैं नाम?

अक्सर टॉइलट, रेस्टरूम, बाथरूम और लैवेट्री जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है। असल में तो ये सभी शब्द एक जैसे ही होते है लेकिन लोकेशन और सुविधाओं के हिसाब से इनके नाम अलग-अलग दिए गए हैं। रेस्तरां या पब्लिक प्लेस पर किसी का जायका न खराब हो तो इसके लिए रेस्टरूम का नाम दिया गया है। आज विश्व टॉयलेट डे पर जान लेते हैं कि भारत के अलावा अन्य देशों में लैट्रिन को अन्य शब्दों में क्या कहा जाता है।

World Toilet Day 2022: आज है 'विश्व शौचालय दिवस', जानें इतिहास और महत्व

वाटर क्लोजेट (Water Closet)

फ्रांस में टॉयलेट को वाटर क्लोजेट कहा जाता है। वहां इसे 'वे-से' के नाम से जाना जाता है। वहीं जर्मनी में इसे वेत्से कहते है। हालांकि, वहां पर भी लोग वॉशरूम को WC के नाम से ही जानते है, न कि इसके फुल फॉर्म वाटर क्लोजेट से।

जैक्स (Jacks)

इंगलैंड के आयरलैंड वाले हिस्से में जैक्स को बाथरूम की जगह पर इस्तेमाल किया जाता है। पहली बार 1530 में जैक्स शब्द का इस्तेमाल किया गया था।

डनी (Dunny)

डनी शब्द का इस्तेमाल ऑस्ट्रेलिया में पॉटी करने वाली जगह के नाम पर जाना जाता है। वहीं बाथरूम की सफाई करने वालों को डनीमैन कहा जाता है।

शिटहाउस (Shithouse)

अमेरिका और ब्रिटेन में लोग बाथरूम को शिटहाउस के नाम से भी बुलाते हैं।

Delhi Trade Fair 2022: दिल्ली के ट्रेड फेयर में जाने से पहले नोट करें 7 जरूरी बातें, जाने कैसे बचेगा आपका पैसा

जॉन (John)

अगर आपको ये लग रहा है कि ये किसी एक्टर का नाम है तो आप बिल्कुल गलत सोच रहे हैं। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन अमेरिका में टॉयलेट को जॉन कहकर बुलाया जाता है।

प्रीवि (Privy)

स्कॉलैंड और इंगलैंड के कुछ हिस्सों में टॉयलेट को प्रीवि के नाम से बुलाया जाता है।

राज्य का पहला ट्रांसजेंडर टॉयलेट

मुंबई के गोरेगांव में राज्य का पहला ट्रांसजेंडर टॉयलेट तैयार किया गया है। ये टॉयलेट ओम्बले गार्डन में विशेष रूप से ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए बनाया गया है। सारथी फाउंडेशन द्वारा तैयार किया गया ये टॉयलेट ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए बनाया गया पहला सार्वजनिक टॉयलेट है।

Delhi Tourist Place: दिल्ली में देखें नीली झील और लें वाटरफॉल का मजा; खूबियां जानकर आने के लिए ललचाएगा आपका मन