विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बांसवाड़ा कांड की निंदा, महिला कार्यकर्ता ने कहा- नकारा गया है भारतीय संविधान

By Monika minalEdited By:
Published: Thu, 20 Apr 2017 01:30 PM (IST)

बांसवाड़ा में प्रेमी युगल के साथ हुए अमानवीय व्येवहार की निंदा करते हुए महिला कार्यकर्ताओं ने राजस्थासन सरकार से घटना के जिम्मेीदार लोगों को सजा देने की अपील की।

बांसवाड़ा कांड की निंदा, महिला कार्यकर्ता ने कहा- नकारा गया है भारतीय संविधान
बांसवाड़ा कांड की निंदा, महिला कार्यकर्ता ने कहा- नकारा गया है भारतीय संविधान

 बांसवाड़ा (एएनआई)। राजस्‍थान के बांसवाड़ा जिले के एक प्रेमी युगल के साथ ग्रामीणों द्वारा किए गए अमानवीय व्‍यवहार की निंदा करते हुए महिला कार्यकर्ताओं ने राज्‍य सरकार से घटना के जिम्‍मेदार लोगों को सजा देने की अपील की।

खाप पंचायत द्वारा दंपति के बीच अवैध संबंध का संदेह जताए जाने के बाद रविवार को अज्ञात लोगों ने दंपति को पीटा और निर्वस्‍त्र कर घुमाया। पूरी घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस को मामले के बारे में पता चला।

कार्यकर्ता आभा सिंह ने एएनआई को बताया, ‘इस घटना से राजस्‍थान में कानून व्‍यवस्‍था के ढीले रवैये का पता चलता है। इसके अलावा भारतीय संविधान के प्रति लोगों के रवैये का भी पता चलता है कि प्‍यार और शादी की चाहत रखने वाले युवा दंपति को गुजरात से बांसवाड़ा लाया गया जहां ग्रामीणों ने निर्दयता से इनकी पिटाई किया और निर्वस्‍त्र कर गांव में घुमाया।‘ उन्‍होंने आगे कहा, ‘नया आपराधिक कानून संशोधन अधिनियम 2013 के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए जहां प्रावधान 354 B के अनुसार महिला को निर्वस्‍त्र करना संज्ञेय व गैरजमानती अपराध है।

इसी तरह का विचार रखते हुए महिला कार्यकर्ता शाश्‍वती घोष ने कहा, पंचायत तो इस हद तक चला गया कि वे ऐसे रिश्‍ते को स्‍वीकार नहीं कर सकते और ऐसी घटनाओं में प्रशासन कैसे दखल दे सकता है? हम आधुनिक जीवन में मध्‍ययुगीन तानाशाहों को बर्दाश्‍त नहीं कर सकते।‘

20 वर्षीय कचरु अपनी 18 वर्षीय कजिन से प्‍यार करता था और परिवार के खिलाफ जाकर शादी कर ली थी। डर के कारण दंपति गुजरात चले गए लेकिन बाद में इन्‍हें पकड़कर लाया गया और ग्रामीणों ने निर्दयता से इनकी पिटाई की और फिर निर्वस्‍त्र कर पूरे गांव में घुमाया। युवती द्वारा पुलिस स्‍टेशन में शिकायत के बाद चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा ने बताया, ‘वीडियो वायरल होने के बाद घटना के बारे में पता चला। शिकायतकर्ता ने पांच लोगों के नाम दर्ज कराए हैं जिसमें से चार को हमने गिरफ्तार कर लिया है। इनके खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की जाएगी।‘

यह भी पढ़ें: प्रेमी युगल को पेड़ से बांध कर दी सजा