530 उड़ानें रद, 430 डिले... अमेरिका में आज भी जारी रहेगा हवाई संकट
अमेरिका में एटीसी फेल होने से एयर इंडिया की दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को फ्लाइट प्रभावित हुई। उस वक्त फ्लाइट प्रशांत महासागर के ऊपर थी जब अमेरिका ने 'ग्राउंड स्टॉप' का आदेश दिया।
-1794709174469_m.webp)
HighLights
अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम फेल होने से उड़ानें प्रभावित हुईं।
एयर इंडिया की दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को फ्लाइट मंजिल से कुछ दूर थी।
प्रशांत महासागर के ऊपर था विमान, फिर भी समय पर उतरा।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम फेल होने का असर भारत की कुछ फ्लाइट्स पर भी पड़ा। ताजा हालात के मुताबिक पूरे अमेरिका में हवाई यात्रा में आ रही रुकावटें रविवार तक जारी रहने की संभावना है।
FAA प्रमुख ब्रायन बेडफोर्ड ने शनिवार (स्थानीय समय) को कहा कि रविवार देर शाम तक उड़ानों का तय समय के अनुसार चलने की उम्मीद कम है। हालांकि, एजेंसी कामकाज को स्थिर करने और इस व्यापक रुकावट के लिए जिम्मेदार तकनीकी समस्याओं को सुलझाने के लिए लगातार काम कर रही है।
सैंकड़ों उड़ानें रद कई में देरी
एविएशन ट्रैकिंग वेबसाइट 'फ्लाइटअवेयर' के मुताबिक शनिवार शाम 6:45 बजे ET (2345 GMT) तक, पूरे अमेरिका में एयरलाइंस ने 6,150 से अधिक उड़ानें रद कर दी थीं और 7,300 से ज्यादा उड़ानों में देरी हुई थी। शुक्रवार का दिन और भी खराब रहा। जब लगभग 9,200 उड़ानें रद कर दी गईं और 7,500 अन्य उड़ानों में देरी हुई। इसके अलावा, रविवार के लिए तय की गई 530 से अधिक उड़ानें भी शनिवार शाम तक रद कर दी गईं।
तब हवा में थी एअर इंडिया की फ्लाइट
इधर, जब हालात खराब हुए थे तब एयर इंडिया की दिल्ली-सैन फ्रांसिस्को (SFO) नॉन-स्टॉप फ्लाइट अपने सफर पर थी और मंजिल से मात्र दो घंटे की दूरी पर थी। इस वक्त फ्लाइट प्रशांत महासागर के ऊपर उड़ान भर रही थी। शुक्रवार 13 तारीख को अमेरिका ने 'ग्राउंड स्टॉप' (उड़ानों को जमीन पर ही रोकने) का आदेश दे दिया।
फेल हो गया था अमेरिका का एटीसी
अमेरिका ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि अमेरिका का पुराना एअर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) सिस्टम फेल होने लगा था। एअर इंडिया की चार अन्य नॉन-स्टॉप फ्लाइट्स भी थीं, जो अटलांटिक रूट से न्यूयॉर्क जा रही थीं, लेकिन वे अपनी मंजिल से काफी दूर थीं। अमेरिकी एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम कमांड सेंटर (ATCSCC) ने 14 नवंबर को सुबह 2:24 बजे (IST) एक एडवाइजरी जारी की। इसमें 'ग्राउंड स्टॉप' की घोषणा की गई थी।
बाहर से आने वाली फ्लाट्स पर कड़ी नजर
हालांकि इस अलर्ट के साथ ये भी कहा गया कि "बाहर से आने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को हर मामले की स्थिति के आधार पर हैंडल किया जाएगा", जबकि उड़ान भरने वाली सभी फ्लाइट्स को जमीन पर ही रुकने के लिए कहा गया। हालात तब संभल गए जब फ्लाइट को डायवर्ट नहीं करने के लिए नहीं कहा गया। उन्हें समय पर लैंड करने की इजाजत मिल गई। यह रुकावट लगभग पांच घंटे तक रही और सभी उड़ानें तय समय के अनुसार पहुंच गईं।
(समाचार एजेंसी आईएएनएस के इनपुट के साथ)
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।