विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: देश में ठंड जल्द देगी दस्तक, कई राज्यों में जारी रहेगी बारिश, जानें अपने शहर के मौसम का अपडेट

By Mahen KhannaEdited By:
Published: Sat, 15 Oct 2022 11:28 AM (IST)

Weather Update मौसम विभाग के अनुसार देश के कई राज्यों में बारिश हो सकती है। राजधानी दिल्ली में बीते दिनों ...और पढ़ें

मौसम विभाग ने जारी किया आज का अपडेट।
मौसम विभाग ने जारी किया आज का अपडेट।

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। Aaj Ka Mausam अक्टूबर महीना आधा बीत चुका है और देश में अब जल्द ही ठंड दस्तक देने वाली है। कई राज्यों में तो ठंड का अहसास भी होना शुरू हो गया है। देश के कई राज्यों में अभी भी बारिश का साया है। वहीं, राजधानी दिल्ली में बीते दिनों आई बारिश के चलते हल्की ठंड का अहसास होना शुरू हो गया है। सुबह-सुबह तेज ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो गई है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि जल्द की राजधानी में ठंड दस्तक दे सकती है।

UP Weather यूपी में यह है मौसम का अपडेट

यूपी में बीते कई दिनों से बारिश का साया रहा। राज्य से मानसून की विदाई 30 सितंबर तक होने की बात कही गई थी, हालांकि यह 14 अक्टूबर तक जारी रहा। इसके चलते कई इलाकों में तो बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है और 18 जिले बाढ़ की चपेट में है। अब मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 17 अक्टूबर तक बारिश नहीं होगी। इससे राज्य के लोगों को राहत मिलेगी।

Delhi Weather Update दिल्ली में बढ़ेगी ठंड

देश की राजधानी दिल्ली में बारिश का दौर अब खत्म हो गया है। हालांकि बीते दिनों हुई बारिश के चलते ठंड का अहसास शुरू हो गया है। सुबह से ही ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो गई हैं। मौसम विभाग की माने तो आने वाले दिनों में दिल्ली की हवा प्रदूषण के चलते खराब हो सकती है। दिवाली के बाद इसका खास असर दिखेगा।

देश के अन्य राज्यों में यह रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग (IMD) ने  दिल्ली, उत्‍तर प्रदेश, एमपी, हरियाणा,  उत्‍तराखंड, बिहार, झारखंड और पंजाब के लिए 15 अक्टूबर से 18 अक्‍टूबर तक का मौसम अपडेट जारी किया है। कई राज्यों में बारिश का अनुमान जताया गया है। झारखंड में 16 और 17 अक्टूबर को कई जगह बारिश हो सकती है। वहीं, तमिलनाडु में आज भारी बारिश हो रही है, जो कल तक जारी रह सकती है।

यह भी पढ़ें- UP Weather Update : गुलाबी हुआ मौसम, रात का पारा गिरने से हवाएं कराने लगीं हल्की ठंड का एहसास

Punjab Weather Update: पंजाब में रात का पारा गिरने से बढ़ने लगी ठंड, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल