विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

UP Weather Update : गुलाबी हुआ मौसम, रात का पारा गिरने से हवाएं कराने लगीं हल्की ठंड का एहसास

By Abhishek AgnihotriEdited By:
Published: Sat, 15 Oct 2022 08:30 AM (IST)

Kanpur Weather Today अब आसमान में बदल छंट चुके है और दिन में धूप चटक होने लगी है हालांकि तापमान ...और पढ़ें

कानपुर में मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया है।
कानपुर में मौसम में बदलाव आना शुरू हो गया है।

कानपुर, जागरण संवाददाता। आसमान से बादलों की आवाजाही कम होते ही दिन में तेज धूप खिलने लगी, लेकिन रात में तापमान कम होने लगा है। ऐसे में अब हल्की ठंड का एहसास होने लगा है, आने वाले दिनों में दिन का भी तापमान कम होगा।

बीते शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में रात का तापमान और कम होने की संभावना जताई है। साथ ही इस मौसम में खास सावधानी बरतने की सलाह दी है।

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत पर उत्तर-पश्चिमी हवा के निरंतर प्रवाह के कारण बहुत जल्द मध्य भारत के कुछ हिस्से से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हो गई हैं। एक चक्रवाती हवा का क्षेत्र बंगाल की मध्य खाड़ी के ऊपर है।

साथ ही कोंकण व गोवा तट के पास अरब सागर के ऊपर भी एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। इन मौसम प्रणालियों के कारण अगले कुछ दिन तक आसमान में हल्के बादलों की आवाजाही रहेगी, लेकिन वर्षा की कोई संभावना नहीं है।

आसमान साफ होने व उत्तर-पश्चिमी हवा के आने से रात के तापमान में गिरावट होने के आसार हैं। हालांकि दिन में तेज धूप खिलने से तापमान में ज्यादा अंतर नहीं होगा।

डा. पांडेय ने बताया कि इस मौसम में सुबह व रात के वक्त लोगों को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। गुनगुने पानी का सेवन और ठीक से शरीर को ढककर निकलना चाहिए।