यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Punjab Weather Update: पंजाब में रात का पारा गिरने से बढ़ने लगी ठंड, जानिए आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल
Punjab Weather Update पंजाब में रात का तापमान गिरने से ठिठुरन महसूस होने लग गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, लुधियाना। Punjab Weather Update: पंजाब में मौसम का मिजाज अब बदल गया है। धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है। रात का पारा 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के बीच आ गया है। वहीं दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा है। मौसम विभाग की मानें तो 17 अक्टूबर तक पंजाब में मौसम ड्राई रहेगा।
बठिंडा में सबसे कम 15 डिग्री सेल्सियस तापमान
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 19 अक्टूबर के बाद से दोबारा बादल छाएंगे, जिससे ठंड बढ़ेगी। वहीं 25 अक्टूबर से दिन का तापमान 28 डिग्री और रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ जाएगा। इससे ठंड का अहसास और भी बढ़ जाएगा। वहीं आज सुबह बठिंडा में सबसे कम 15 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। इसके बाद रोपड़ में तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहा। उक्त दोनों जिलो में सुबह-सुबह लोगों को ठिठुरन महसूस हुई।
लुधियाना व अमृतसर में तापमान 19.7 डिग्री रिकार्ड
वहीं जालंधर व कपूरथला में पारा 17.6 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। लुधियाना व अमृतसर में तापमान 19.5 से 19.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इससे पहले लुधियाना में वीरवार सुबह ही सूर्यदेव ने दर्शन दिए और दिनभर तीखी धूप खिली रही। हालांकि इससे महिलाओं को खुशी हुई क्योंकि करवाचौथ का दिन होने के कारण यह चिंता बनी हुई थी कि अगर बादल छाए रहेंगे तो चांद देखने में कहीं परेशानी न हो।
वीरवार को न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके साथ ही सुबह के समय हवा में नमी की मात्रा 90 प्रतिशत और शाम के समय यह मात्रा 41 प्रतिशत रही।
यह भी पढ़ेंः- Punjab Crime: गुरदासपुर में भारत-पाक सीमा पर फिर दिखा पाकिस्तानी ड्रोन, बीएसएफ ने फायरिंग कर मार गिराया
यह भी पढ़ेंः- Dengue Cases in Ludhiana: शहर में बढ़ा डेंगू का खतरा, 12 नए मामले आए सामने; मलेरिया का भी एक मरीज मिला
