Move to Jagran APP

Weather Update: दिल्ली-UP व पंजाब में बारिश की संभावना, पहाड़ों पर जारी रहेगा हिमपात; IMD का ताजा अपडेट

Weather Update 29 और 30 जनवरी 2023 को पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा/बर्फबारी की संभावना है। वहीं हिमाचल प्रदेश उत्तराखंड पंजाब कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की संभावना है। वहीं IMD ने यूपी के दो दर्जन से अधिक जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

By Mohd FaisalEdited By: Mohd FaisalPublished: Sun, 29 Jan 2023 08:28 AM (IST)Updated: Sun, 29 Jan 2023 08:28 AM (IST)
Weather Update: दिल्ली-UP व पंजाब में बारिश की संभावना, पहाड़ों पर जारी रहेगा हिमपात; IMD का ताजा अपडेट
Weather Update: दिल्ली-UP व पंजाब में बारिश की संभावना (फाइल फोटो)

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। उत्तर भारत में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। राष्ट्रीय दिल्ली समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान कई जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण रविवार को आकाश में बादल छाए रहेंगे। कई इलाकों में हल्की बारिश होगी या गरज के साथ छींटे पड़ेंगे। इससे अधिकतम तापमान में तो गिरावट होगी, लेकिन न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

loksabha election banner

दिल्ली-NCR में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-NCR में रविवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। सोमवार को भी आकाश में आंशिक बादल छाए रहेंगे। ठंड से राहत बने रहने की संभावना है। इस दौरान आज कई इलाकों में हल्की बारिश होगी या गरज के साथ छींटे पड़ेंगे।

यूपी-बिहार में कैसा रहेगा मौसम

वहीं, यूपी में भी फिलहाल ठंड से राहत है। हालांकि, IMD ने यूपी के दो दर्जन से अधिक जिलों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज यूपी के कई जिलों में अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहेगा, इसके अलावा न्यूनतम तापमान आठ डिग्री रहने की संभावना है। वहीं, मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। जबकि 31 जनवरी को उत्तर बिहार में बादल गरज सकते हैं।

जम्मू-कश्मीर में हिमपात की संभावना

मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्सों में अगले 24 घंटों के दौरान बारिश या हिमपात की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू संभाग में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और कश्मीर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश/बर्फबारी की संभावना है।

पश्चिमी हिमालय में बर्फबारी की संभावना

बता दें कि 29 और 30 जनवरी 2023 को पश्चिमी हिमालय के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा/बर्फबारी की संभावना है। वहीं, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि की संभावना है। साथ ही उत्तर-पश्चिम भारत में 29 और 30 जनवरी को 20-30 किमी प्रति घंटे की तेज सतही हवा चलने की संभावना है। अगले 5 दिनों के दौरान देश के बाकी हिस्सों में तापमान बढ़ने की संभावना है।

इन राज्यों में कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, देश के कई राज्यों में अगले 24 घंटों में मौसम बदलेगा। गुजरात, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में छिटपुट स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। इसके अलावा हरियाणा, चंडीगढ़, पूर्वी राजस्थान और पश्चिम राजस्थान में भी बारिश के आसार है। इसके साथ ही पश्चिमी मध्य प्रदेश में छिटपुट स्थानों पर बारिश हो सकती है।

Uttarakhand Weather Update: मौसम ने बदली करवट, राज्‍यभर में बादलों का पहरा, केदारनाथ में हुई ताजा बर्फबारी

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली में आज बारिश के आसार, तापमान में गिरावट के साथ बढ़ेगी सर्दी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.