Move to Jagran APP

Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली में आज बारिश के आसार, तापमान में गिरावट के साथ बढ़ेगी सर्दी

Delhi-NCR Weather Update भारतीय मौसम विज्ञान के अनुसार रविवार को दिल्ली-एनसीआर पंजाब राजस्थान के इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावनाएं हैं। वहीं बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है लेकिन 31 जनवरी से लेकर 3 फरवरी तर आसमान साफ रहेगा।

By Jagran NewsEdited By: Nitin YadavPublished: Sun, 29 Jan 2023 07:47 AM (IST)Updated: Sun, 29 Jan 2023 07:47 AM (IST)
Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली में आज बारिश के आसार, तापमान में गिरावट के साथ बढ़ेगी सर्दी
दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार, बढ़ेगी सर्दी। फोटो सोर्स- जागरण फोटो।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Delhi-NCR Weather Update:  बीते दिनों पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और बारिश के बाद मैदानी इलाकों में शीतलहर के चलते एक बार फिर से ठिठुरन भरी ठंड लौट आई है। अब भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बताया है कि दिल्ली-एनसीआर की इलाकों में हल्की बारिश की संभावनाएं हैं।

loksabha election banner

बारिश के बाद गिर सकता है तापमान

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रविवार को दिल्ली-एनसीआर में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावनाएं हैं। विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी का तापमान औसतन 17 और 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। जबकि सोमवार 30 जनवरी को भी दिल्ली-एनसीआर के आसमान में बादल छा रह सकते हैं, लेकिन 31 जनवरी से लेकर 3 फरवरी तर आसमान साफ रहेगा।

6.4 डिग्री दर्ज हुआ तापमान

राजधानी में रविवार सुबह साढ़े 8 बजे न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया है, जो मौसम के औसत से तीन डिग्री कम है और आज अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। 

खराब रही हवा की गुणवत्ता

बीते दिनों हुई हल्की बारिश के बाद हवा की गुणवत्ता में सुधार होने की उम्मीद जताई थी। अब अधिकारियों ने एक्यूआई सूचकांक के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि सुबह नौ बजे शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 224 दर्ज किया गया है जो एक खराब श्रेणी है। आपको बता दें कि 201 और 300 के बीच एक्यूआई को खराब, 301 और 400 को बहुत खराब और 401 से 500 को गंभीर माना जाता है।

वहीं, शनिवार को राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा। मुंगेशपुर, रिज एरिया व लोधी रोड में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री कम रहा। सुबह में ठंड रही, लेकिन दोपहर में अच्छी धूप खिलने से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण रविवार को बादल छाए रहेंगे। कई इलाकों में हल्की वर्षा होगी या गरज के साथ छींटे पड़ेंगे। इससे अधिकतम तापमान में तो गिरावट होगी, लेकिन न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

उल्लेखनीय है कि न्यूनतम तापमान सबसे कम मुंगेशपुर में 4.1 डिग्री, रिज एरिया में 4.6 डिग्री और लोधी रोड में 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, अधिकतम तापमान क्रमश: 20.3 डिग्री, 24.5 डिग्री और 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा। इन स्थानों पर ठंड लोगों ने सुबह के समय ठंड का अनुभव किया

यह भी पढ़ें: Delhi: पत्नी से बढ़ी नजदीकियां, पहले समझाया; नहीं मानने पर शादी समारोह में चाकू घोंप कर मार डाला


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.