विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में बढ़ेगा पारा, जानें दिल्ली-UP समेत अन्य राज्यों का हाल

By Mohd FaisalEdited By: Mohd Faisal
Published: Sun, 26 Feb 2023 07:58 AM (IST)Updated: Sun, 26 Feb 2023 08:44 AM (IST)

Weather Update मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिमी भारत में अधिकतम तापमान 3 से 6 डिग्री ...और पढ़ें

Weather Update: उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में बढ़ेगा पारा (ग्राफिक्स जागरण)
Weather Update: उत्तर-पश्चिम भारत के कई हिस्सों में बढ़ेगा पारा (ग्राफिक्स जागरण)

नई दिल्ली, एजेंसी। देश में अब गर्मी का अहसास होने लगा है। उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिसके चलते लोगों को अभी से ही गर्मी अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिमी भारत में अधिकतम तापमान 3 से 6 डिग्री तक बढ़ सकता है।

पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी की संभावना

मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों पर 28 फरवरी से 2 मार्च के बीच बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में 28 मार्च से 2 मार्च के बीच कुछ स्थानों पर बर्फबारी हो सकती है। इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश की भी उम्मीद है।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम

वहीं, दिल्ली-NCR में गर्मी ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को तापमान में दो डिग्री तक का इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

यूपी और राजस्थान में बढ़ेगा पारा

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गर्मी के बढ़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बताया कि राजस्थान के दक्षिणी हिस्से और उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोत्तरी हो सकती है।

देश के इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम का हाल

मौसम विभाग ने बताया कि दक्षिण भारत के कई राज्यों में आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब में 28 फरवरी से 1 मार्च के बीच हल्की वर्षा देखने को मिल सकती है। इसके अलावा हरियाणा और चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही गुजरात में अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं देखने को मिलेगा।

Uttarakhand Weather Update: आज दस्तक दे सकता है ताजा पश्चिमी विक्षोभ, 4 जिलों में हल्की वर्षा व हिमपात के आसार

Weather Update: दिल्ली में दर्ज हुआ 30.8 डिग्री तापमान, रविवार को 2 डिग्री बढ़ेगा पारा; हवा भी हुई खराब