विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: दिल्ली में दर्ज हुआ 30.8 डिग्री तापमान, रविवार को 2 डिग्री बढ़ेगा पारा; हवा भी हुई खराब

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Sat, 25 Feb 2023 11:39 PM (IST)Updated: Sun, 26 Feb 2023 03:06 AM (IST)

Delhi Weather Update हवा की गति कमजोर पड़ने और दिन भर तेज धूप खिली रहने से शनिवार को गर्मी का ...और पढ़ें

दिल्ली में दर्ज हुआ 30.8 डिग्री तापमान, संडे को दो डिग्री बढ़ेगा पारा; हवा भी गुणवत्ता भी हुई खराब
दिल्ली में दर्ज हुआ 30.8 डिग्री तापमान, संडे को दो डिग्री बढ़ेगा पारा; हवा भी गुणवत्ता भी हुई खराब

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। हवा की गति कमजोर पड़ने और दिन भर तेज धूप खिली रहने से शनिवार को गर्मी का एहसास और बढ़ा। दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को तापमान में दो डिग्री तक का इजाफा हो सकता है।

राष्ट्रीय राजधानी के ज्यादातर हिस्सों में सुबह ही तेज चमकदार सूरज निकल आया। दिन के समय तेज धूप निकली रही। इसी के चलते अधिकतम तापमान में भी तेजी से इजाफा हुआ। अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से दो डिग्री कम है।

हवा में नमी का स्तर 33 से 93 प्रतिशत तक रहा। वहीं, स्पोर्टस काम्प्लेक्स में सबसे तेजी से गर्मी बढ़ रही है। यहां पर अधिकतम तापमान 31.4 व न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

रविवार को 32 डिग्री जा सकता है तापमान

मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को आसमान साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। हवा की गति शांत से छह किलोमीटर प्रति घंटे तक रहने के आसार हैं। सोमवार को अधिकतम 32 जबकि न्यूनतम तापमान 12 डिग्री रह सकता है। वहीं बुधवार तक अधिकतम 33 और न्यूनतम 14 डिग्री तक चला जाएगा।

शनिवार को ''खराब'' श्रेणी में रही दिल्ली की वायु गुणवत्ता

शुक्रवार को ''मध्यम'' श्रेणी में रहने के बाद शनिवार को वायु गुणवत्ता फिर से बिगड़ गई। दिल्ली की हवा ''खराब'' श्रेणी में दर्ज की गई। एनसीआर के शहरों में एक्यूआइ बढ़ गया। सफर इंडिया की मानें तो अभी कई दिन तक वायु गुणवत्ता कमोबेश इसी स्तर पर बनी रहेगी।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वार जारी एयर क्वालिटी बुलेटिन के अनुसार शनिवार को दिल्ली का एयर इंडेक्स 225 रिकार्ड किया गया। इस श्रेणी की हवा को ''खराब'' कहा जाता है। एक दिन पूर्व शुक्रवार को यह 171 यानी ''मध्यम'' श्रेणी में था। 24 घंटे के भीतर इसमें 54 अंकों की वृद्धि हो गई।

दिल्ली में पीएम 2.5 का स्तर 180 जबकि पीएम 10 का स्तर 155 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया।वहीं एनसीआर के शहरों में फरीदाबाद का एयर इंडेक्स 243, गाजियाबाद का 204, ग्रेटर नोएडा का 190, गुरुग्राम का 228 और नोएडा का 220 रिकार्ड किया गया। ग्रेटर नोएडा की हवा ''मध्यम'' जबकि शेष जगहों की ''खराब'' श्रेणी में रही। सफर इंडिया का कहना है कि अभी हाल फिलहाल वायु गुणवत्ता की लगभग यही स्थिति बनी रहेगी।