Move to Jagran APP

Weather Update Today: दिल्ली-एनसीआर में रिमझिम बारिश, इन राज्यों में भारी वर्षा की चेतावनी; जानें- अपने शहर के मौसम का हाल

Weather Update Today देश के कई राज्यों में बारिश से मौसम खुशनुमा बना हुआ है। दिल्ली-NCR में लगातार तीसरे दिन बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। IMD के अनुसार कई राज्यों आज में बारिश होगी।

By Sanjeev TiwariEdited By: Published: Wed, 13 Jul 2022 10:28 AM (IST)Updated: Wed, 13 Jul 2022 11:45 AM (IST)
देश के कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, मुंबई में सड़कें जलमग्न (फोटो एएनआई)

नई दिल्ली, एजेंसी। देश के अधिकांश राज्यों में मानसून मेहरबान है। रुक-रुककर हो रही बारिश से कई राज्यों में राहत है तो जगह आफत आ गई है। गुजरात और महाराष्ट्र के कई शहरों में भारी बारिश से बुरा हाल है। मौसम विभाग ने मुंबई में 14 जुलाई तक के लिए बारिश को आरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पालघर, नासिक, पुणे समेत चार जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग(IMD) ने आज मुंबई, कल्याण, ठाणे और नवी मुंबई में बहुत तेज बारिश होने की संभावना जताई है।

loksabha election banner

गुजरात के कई जिलों में बारिश से हाहाकार मची हुई है। मप्र की बात करें तो यहां मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए भोपाल समेत कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया हुआ है। दिल्ली-एनसीआर में आज यानी बुधवार को मौसम बदला हुआ है। दिल्ली के कई स्थानों, नोएडा, गाजियाबाद व आसपास के क्षेत्रों में सुबह से रिमझिम बारिश हो रही है।

मौसम विभाग के पुर्वानुमान के मुताबिक दिल्ली में बुधवार को भी दिन भर बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम स्तर की बरसात होने की संभावना है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 32 और 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग की तरफ से बारिश का येलो अर्ल्ट जारी किया गया है। यानी इस दिन हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसकी वजह से तापमान भी कम रहेगा।

इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

स्काईमेट वेदर के मुताबिक दक्षिण मध्य प्रदेश, विदर्भ के कुछ हिस्सों, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा और दक्षिण गुजरात में मध्यम से भारी बारिश संभव है। गुजरात के शेष हिस्सों, तटीय कर्नाटक, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों और दक्षिणपूर्व राजस्थान, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

दिल्ली, यूपी, हरियाणा सहित इन राज्यों में हल्की बारिश की संभावना 

सिक्किम, जम्मू कश्मीर, पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तरी छत्तीसगढ़, दक्षिण झारखंड, आंतरिक कर्नाटक, तेलंगाना के शेष हिस्सों और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरी पंजाब, उत्तरी हरियाणा, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और रायलसीमा की तलहटी में हल्की बारिश संभव है।

पंजाब के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, जालंधर, शहीद भगत सिंह नगर, कपूरथला, पठानकोट, लुधियाना, बरनाला, संगरूर, मानसा, मलरेकोटला, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, पटियाला व मोहाली जिलों में दो दिन भारी वर्षा की संभावना है। वहीं फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा और बठिंडा में सामान्य वर्षा हो सकती है। इस दौरान दो से पांच किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।

हिमाचल में भारी बारिश की अलर्ट

हिमाचल प्रदेश में बुधवार को भारी बारिश का अलर्ट। कई जगहों पर भारी से भारी बारिश होने की आशंका। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है। इसके कारण सार्वजनिक सेवाएं प्रभावित होने का अनुमान है। भूस्खलन के कारण सड़कें व अन्य सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

जम्मू-कश्मीर में गरज के साथ वर्षा की संभावना

जम्मू कश्मीर में दो दिन तक वर्षा न होने से उमस के कारण बेहाल लोगों के लिए अगले दो दिन राहत भरे हो सकते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अगले दो दिन में गरज के साथ वर्षा की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.