Move to Jagran APP

Weather Update Today: दिल्ली-यूपी, बिहार और उत्तराखंड में लुढ़केगा पारा, इन राज्यों में बारिश का अनुमान

देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दिसंबर की शुरुआत में तापमान और गिर सकता है। मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के कुछ राज्यों में मध्यम बारिश का अनुमान भी जताया है।

By Jagran NewsEdited By: Manish NegiPublished: Wed, 30 Nov 2022 08:14 AM (IST)Updated: Wed, 30 Nov 2022 08:14 AM (IST)
Weather Update Today: दिल्ली-यूपी, बिहार और उत्तराखंड में लुढ़केगा पारा, इन राज्यों में बारिश का अनुमान
Weather Update Today: दिल्ली-यूपी, बिहार और उत्तराखंड में लुढ़केगा पारा

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। उत्तर भारत में दिसंबर की शुरुआत से मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। ज्यादातर राज्यों में पारा लुढ़कने का अनुमान जताया गया है। दिल्ली, यूपी, बिहार, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में ठंड के बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में पहाड़ों में बर्फबारी भी हो सकती है। इसी बीच, विभाग ने दक्षिणी राज्यों में मध्यम और भारी बारिश का अनुमान जताया है। आपको बताते हैं कि देश के विभिन्न राज्यों में मौसम कैसा रहने वाला है।

loksabha election banner

दिल्ली में धुंध

देश की राजधानी में भी ठंड बढ़ने लगी है। अगले कुछ दिनों में तापमान और गिर सकता है। वहीं, दिल्ली में कुछ जगहों पर बुधवार सुबह धुंध छाई रही। साथ ही हवा में प्रदूषण का स्तर और बिगड़ सकता है।

हिमाचल में 3 दिसंबर तक साफ रहेगा मौसम

हिमाचल प्रदेश में 3 दिसंबर तक मौसम साफ रहने का अनुमान जताया गया है। तीन दिसंबर के बाद ही राज्य में बारिश हो सकती है। प्रदेश के मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक सुरेंद्र पाल ने कहा कि बीते कुछ सालों में नवंबर में बहुत कम वर्षा हो रही है। ऊपरी क्षेत्रों में हिमपात और वर्षा तो जरूर हुई, लेकिन अन्य क्षेत्रों में सामान्य से कम वर्षा दर्ज की गई है। कम बारिश का असर फसल पर देखने को मिल रहा है।

उत्तराखंड में दो दिन शुष्क रहेगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तराखंड में अगले दो दिन मौसम शुष्क रहेगा। पहाड़ी इलाकों में तापमान दो डिग्री तक गिर सकता है। इसके अलावा पहाड़ों में पाला पड़ने की भी संभावना है। राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 25.3 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 10.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

बिहार में गिरेगा तापमान

मौसम विभाग ने बिहार में अगले कुछ घंटों में तापमान गिरने का अनुमान जताया है। अगले 48 घंटे में तापमान दो से चार डिग्री तक नीचे गिर सकता है। फिलहाल बिहार के अलग-अलग शहरों में न्‍यूनतम तापमान 10 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच है।

इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग की माने तो पूर्वी लहर के कारण अगले 4-5 दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु और लक्षद्वीप में छिटपुट से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

ये भी पढ़ें:

विदेशियों ने सालभर में 1.75 लाख करोड़ निकाले, तो म्यूचुअल फंड्स ने 1.93 लाख करोड़ निवेश कर मजबूती दी

Fact Check : FIFA World Cup 2022 में अजान की वजह से नहीं रोका गया मैच, वायरल वीडियो चार साल पुराना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.