विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: दिल्ली-UP और बिहार में आज से फिर बदलेगा मौसम, मैदानी क्षेत्रों में बारिश तो पहाड़ों पर बर्फबारी के आसार

Published: Sun, 25 Feb 2024 07:52 AM (IST)Updated: Sun, 25 Feb 2024 08:16 AM (IST)

Weather Update मौसम विभाग ने 26 और 27 फरवरी को मध्य भारत में बारिश व ओलावृष्टि और पश्चिमी हिमालय में ...और पढ़ें

पढ़ें आज का Weather Update (फोटो जागरण ग्राफिक्स)
पढ़ें आज का Weather Update (फोटो जागरण ग्राफिक्स)

HighLights

  1. पढ़ें आज का Weather Update
  2. देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना
  3. पश्चिमी हिमालय में बर्फबारी को लेकर IMD का अलर्ट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Weather Update: उत्तर भारत के कई राज्यों में सुबह और शाम के समय ठंड का सिलसिला बरकरार है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में आज मौसम साफ रहेगा। हालांकि, मौसम विभाग ने 26 और 27 फरवरी को मध्य भारत में बारिश व ओलावृष्टि और पश्चिमी हिमालय में बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में रविवार को आकाश साफ रहेगा। इसके बाद दो दिन आकाश में आंशिक बादल हो सकते हैं। साथ ही तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही दिल्ली-NCR के प्रदूषण के स्तर में आंशिक बढ़ोतरी भी हुई है।

फिर बदलेगा बिहार का मौसम

बिहार का मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार में अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। हालांकि, पश्चिमी हवाओं के कारण सुबह-शाम के समय ठंड का सिलसिला बरकरार रहेगा। इसके अलावा 27 फरवरी से राज्य के कई जिलों में हल्की वर्षा के आसार हैं।

यूपी के कई जिलों में बारिश की संभावना

वहीं, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले कुछ दिनों के दौरान मौसम विभाग ने बारिश की संभावना जताई है। IMD के मुताबिक, बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। 26 फरवरी से मौसम में बदलाव होगा और 27, 28 फरवरी तक हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं।

यह भी पढ़ें- Bihar Weather: फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, सुबह-शाम रहेगा ठंड का प्रभाव; इस दिन से होगी झमाझम बारिश

उत्तराखंड में बिगड़ने वाला है मौसम

इसके अलावा उत्तराखंड में भी मौसम का मिजाज बदला हुआ है। शनिवार को हुई बर्फबारी से उत्तराखंड में ठंड बढ़ने लगी है। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में पाला पड़ने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही IMD ने ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और चमोली, पिथौरागढ़ व उत्तरकाशी में वर्षा की संभावना जताई है।

यह भी पढ़ें- Jharkhand Weather Today: बिगड़ने वाला है झारखंड का मौसम, 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी हवा, येलो अलर्ट जारी

झारखंड में बारिश की संभावना

झारखंड में मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने कई जिलों में हल्की वर्षा और मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना जताई है। इसके अलावा 26 और 27 फरवरी को तेज हवाओं के साथ वर्षा होने की संभावना जताई है। IMD ने यलो अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: बिगड़ने वाला है मौसम, अलर्ट जारी; इन तीन जिलों में झमाझम बारिश के आसार

यह भी पढ़ें- Delhi Weather: दिल्ली-एनसीआर में फिर बदलेगा मौसम, बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट; प्रदूषण में भी हुआ इजाफा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।