यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Weather: फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, सुबह-शाम रहेगा ठंड का प्रभाव; इस दिन से होगी झमाझम बारिश
Bihar Weather News बिहार में दो दिनों बाद फिर बारिश होने की आशंका जताई गई है। पटना समेत अधिसंख्य भागों ...और पढ़ें

HighLights
- 13.6 डिग्री सेल्सियस के साथ राजधानी का न्यूनतम तापमान
- 7.5 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज राज्य भर में सबसे ठंडा
- सामान्य से चार डिग्री नीचे आया पटना का अधिकतम तापमान
जागरण संवाददाता, पटना। Bihar Weather News Today राजधानी समेत प्रदेश अगले दो दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। पछुआ के कारण सुबह-शाम ठंड का प्रभाव बना रहेगा। वहीं, 27 फरवरी से फिर मौसम में बदलाव के आसार हैं। 27 फरवरी को राजधानी समेत प्रदेश के उत्तरी व दक्षिणी भागों के अधिसंख्य भागों के एक या दो स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार हैं।
वहीं, इसके बाद बर्फीली हवाओं के प्रवेश होने से न्यूनतम तापमान में गिरावट से ठंड का असर बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण छत्तीसगढ़ के आसपास चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र बना हुआ है। इनके प्रभाव से बादलों की आवाजाही बने होने के साथ कुछ जगहों पर बूंदाबांदी की संभावना।
सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी रही
शनिवार को 7.5 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज राज्य भर में सबसे ठंडा रहा। वहीं, 13.6 डिग्री सेल्सियस के साथ राजधानी का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम में आए बदलाव के कारण पटना सहित प्रदेश के सभी जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।
वहीं, पटना समेत 15 शहरों के अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। 29.4 डिग्री सेल्सियस मधुबनी का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि चार डिग्री गिरावट के साथ पटना का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को पटना व आसपास इलाकों में सुबह से ही बादलों की आवाजाही बनी रही।
प्रमुख शहरों का तापमान
| शहर | अधिकतम | न्यूनतम |
| पटना | 22.8 | 13.6 |
| गया | 24.4 | 11.4 |
| भागलपुर | 26.7 | 12.5 |
| मुजफ्फरपुर | 25.4 | 12.8 |
(तापमान डिग्री सेल्सियस में )
यह भी पढ़ें-