विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather: दिल्ली में जारी रहेगा बारिश का दौर, मुंबई में रेड अलर्ट; हिमाचल में भूस्खलन की संभावना

Published: Sun, 17 Aug 2025 05:36 AM (IST)Updated: Sun, 17 Aug 2025 07:06 AM (IST)

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का ...और पढ़ें

मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है (फोटो- एएनआई)
मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है (फोटो- एएनआई)

HighLights

  1. आईएमडी ने मुंबई समेत छह जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया
  2. दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे, शाम तक गरज के साथ हो सकती है बारिश
  3. आज वेस्ट यूपी में बारिश की संभावना जताई गई

 डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में मॉनसून का दौर जारी है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि दिल्ली में रविवार को भी बादल छाए रहेंगे। गरज वाले बादलों के साथ सुबह से दोपहर के दौरान हल्की वर्षा के एक दो दौर संभावित हैं। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जबकि अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। वहीं, हिमाचल और उत्तराखंड में कई जगहों पर भूस्खलन की चेतावनी जारी की है।

आईएमडी ने मुंबई समेत छह जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने शनिवार सुबह महाराष्ट्र के रत्नागिरी, रायगढ़, मुंबई शहर, मुंबई उपनगर, ठाणे और पालघर जिलों में रेड अलर्ट जारी किया। आईएमडी के मौसम पूर्वानुमान में अगले तीन से चार घंटों तक इन इलाकों में मध्यम से तीव्र बारिश की संभावना जताई गई है।

इस बीच, शनिवार को मुंबई में भारी बारिश हुई, जिससे शहर के कई हिस्सों में भीषण जलभराव हो गया। शहर में लगातार बारिश के कारण गांधी नगर, किंग्स सर्कल और सायन रेलवे स्टेशन पर भीषण जलभराव हो गया।

यूपी में मौसम का हाल

यूपी में मानसून की रफ्तार कहीं तेज तो कहीं धीमी है। 24 घंटे से पूर्वी यूपी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश पर ब्रेक लगा है। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि आज 17 और 18 अगस्त को वेस्ट यूपी में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने की संभावना है।

लखनऊ में होगी जोरदार बारिश

पूर्वी यूपी की बात करें तो अगले 24 घंटे तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। 18 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। लखनऊ के मौसम पर नजर डालें तो यहां आज का तापमान 35 डिग्री अधिकतम और 27 डिग्री न्यूनतम रह सकता है। आंशिक रूप से बादल छाने और बौछार पड़ने की संभावनाएं हैं। लखनऊ में आज शाम तक तेज बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें-  श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर कैसा है यूपी में मौसम का हाल, देखिए लेटेस्ट अपडेट