विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: आसमान में काले बादल से मौसम हुआ कूल-कूल, दिल्ली सहित 15 से ज्यादा राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी; पढ़ें ताजा अपडेट

Published: Mon, 15 Apr 2024 07:39 AM (GMT+05:30)

Weather Update दिल्ली का मौसम पिछले दो दिनों से सुहाना बना हुआ है। आसमान में काले बादल तेज हवाएं और ...और पढ़ें

Weather Update Today: जानिए अपने राज्यों के मौसम का ताजा अपडेट (फाइल फोटो)
Weather Update Today: जानिए अपने राज्यों के मौसम का ताजा अपडेट (फाइल फोटो)

HighLights

  1. दिल्ली में मौसम हुआ सुहाना
  2. कई इलाकों में हो सकती है हल्की बारिश
  3. दिल्ली सहित 15 अन्य राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Weather Update: दो दिनों से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत आधे भारत में मौसम सुहाना हो रखा है। लोगों को झुलसाती गर्मी से राहत मिली है। रविवार को भी पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में तेज हवाओं के साथ कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार, सोमवार को भी आसमान में बादल और दिल्ली सहित कई राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली को लेकर IMD ने भविष्यवाणी की है कि दिल्ली, एनसीआर के कई स्थानों और आसपास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश आज हो सकती है। इसके चलते मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम 

दिल्ली के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। जहां अप्रैल महीने की शुरुआत से ही झुलसाती गर्मी ने लोगों को परेशान कर रखा था तो वहीं अब पिछले दो दिनों से लोगों को तपती गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली के लोगों के लिए राहत की बात यह है कि अभी उन्हें चिलचिलाती गर्मियों का कुछ दिनों तक सामना नहीं करना पड़ेगा। इस पूरे सप्ताह बीच-बीच में बादलों की आवाजाही, तेज हवा और हल्की वर्षा का क्रम बना रहेगा।

यह भी पढ़ें- Weather Update: आज सुहावना रहेगा या मौसम में होगी गर्मी? IMD ने बारिश को लेकर भी दिया अपडेट

बिहार के 9 जिलों में बारिश का अलर्ट 

बिहार में भी लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, पटना समेत आसपास का मौसम शुष्क बना रहेगा। उत्तर बिहार के मधुबनी, सीतामढ़ी, सुपौल, अररिया, भभुआ, औरंगाबाद, रोहतास, गया व नवादा में मेघ गर्जन के साथ हल्की वर्षा की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार मौसम में अभी विशेष बदलाव के आसार नहीं है। 20 अप्रैल तक मौसम सामान्य बना रहेगा। पटना सहित दक्षिणी भागों के अधिसंख्य भागों में दोपहर बाद बादलों की आवाजाही बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें- Bihar Weather Today: आज बिहार में गर्मी से मिलेगी राहत, इन 9 जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान; अलर्ट भी जारी

15 से ज्यादा राज्यों में बारिश होने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में दिल्ली सहित इन 15 से ज्यादा राज्यों में बारिश होने की संभावना है। जिसमें पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ कुछ स्थानों पर भारी बर्फबारी हो सकती है। वहीं, राजस्थान, हरियाणा के कुछ हिस्सों, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ धूल भरी आंधी और छिटपुट ओलावृष्टि हो सकती है।

बिहार और बंगाल में भी बारिश को अलर्ट जारी 

IMD ने बिहार के अलावा इन राज्यों को लेकर भी बारिश की संभावना जताई है। मराठवाड़ा, विदर्भ, ओडिशा, झारखंड और जेनेटिक पश्चिम बंगाल में गरज के साथ कुछ मध्यम बारिश और अलग-अलग जगहों पर ओलावृष्टि हो सकती है। इसके अलावा, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक में गरज के साथ कुछ मध्यम बारिश के साथ हल्की बारिश संभव है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।