Move to Jagran APP

Weather Update: फिर से बदलेगा मौसम का मिजाज, आज उत्तराखंड, झारखंड में बारिश के आसार; जानें दिल्ली-यूपी- MP का हाल

एक बार फिर से देश के कई राज्यों में मौसम में बदलाव होने वाला है। एक तरफ जहां कई राज्यों में तापमान बढ़ रहा है वहीं कई राज्यों में बारिश की संभावना बनी हुई है। आज उत्तराखंड झारखंड में बारिश के आसार है। जानें अपने शहर का मौसम।

By Pooja SinghEdited By: Published: Sat, 20 Mar 2021 07:47 AM (IST)Updated: Sat, 20 Mar 2021 10:08 AM (IST)
फिर से बदलेगा मौसम का मिजाज, आज उत्तराखंड, झारखंड में बारिश के आसार; जानें दिल्ली-यूपी- MP का हाल

नई दिल्ली, जेएनएन। Weather Update: एक बार फिर से देश के कई राज्यों में मौसम में बदलाव होने वाला है। एक तरफ जहां कई राज्यों में तापमान बढ़ रहा है वहीं कई राज्यों में बारिश की संभावना बनी हुई है। बेहद सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ इस समय उत्तर भारत के पहाड़ों की तरफ बढ़ रहा है। यह सिस्टम 20 मार्च के आसपास पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों तक पहुंच जाएगा, जिससे 21 से 24 मार्च के बीच पहाड़ी राज्यों पर व्यापक बारिश और हिमपात होने की संभवाना है।

loksabha election banner

उत्तराखंड के कई हिस्सों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की माने तो 22 मार्च तक बारिश और हिमपात की गतिविधियां हिमाचल प्रदेश तक ही सीमित रहेंगी। 24 मार्च तक उत्तराखंड के कई हिस्सों में अच्छी बारिश और हिमपात की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश का ताजा हाल

स्काइमेट वेदर के मुताबिक, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। उधर, राजस्थान, जम्मू-कश्मीर, गिलगित बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने का अनुमान जताया जा रहा है। वहीं सिक्किम, असम और अरुणाचल प्रदेश के भी कुछ हिस्सों में मेघा बरस सकते हैं। यही नहीं पंजाब, उत्तरी राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी एक-दो स्थानों पर मौसम में बदलाव हो सकता है।

झारखंड के लिए जारी हुआ येलो अलर्ट

झारखंड के कई जिलों में आज यानी 20 मार्च को कई जिलों में बादल गर्जने के साथ वज्रपात की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विज्ञान विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार 20 मार्च को झारखंड के कई जिलों में बादल के गर्जन के साथ वज्रपात हो सकता है। 

 23-24 मार्च को दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार

23 मार्च और 24 मार्च को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर में भी एक-दो स्थानों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम बौछारें हो सकती हैं। इस दौरान उत्तरी मैदानी इलाकों के साथ-साथ मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि भी संभव है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.