Move to Jagran APP

मौसम का रौद्र रूप बरकरार, उप्र में आकाशीय बिजली से 11 मरे

पलटा मौसम विगत दो दिनों से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों अपना रौद्र रूप दिखाने लगा है। बीते चौबीस घंटों में उत्तर प्रदेश में 11 लोग मौसम के कोप का शिकार होकर अपनी जान गवां चुके हैं। बारिश ने राजधानी दिल्ली के मौसम को फिर से सुहाना बना दिया। इस बीच आसमान में बादल छाये रहे और रुक-रुक कर हवा चलती रही। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

By Edited By: Published: Sat, 19 Apr 2014 01:13 AM (IST)Updated: Sat, 19 Apr 2014 10:52 AM (IST)
मौसम का रौद्र रूप बरकरार, उप्र में आकाशीय बिजली से 11 मरे

नई दिल्ली [जेएनएन]। पलटा मौसम विगत दो दिनों से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों अपना रौद्र रूप दिखाने लगा है। बीते चौबीस घंटों में उत्तर प्रदेश में 11 लोग मौसम के कोप का शिकार होकर अपनी जान गवां चुके हैं। बारिश ने राजधानी दिल्ली के मौसम को फिर से सुहाना बना दिया। इस बीच आसमान में बादल छाये रहे और रुक-रुक कर हवा चलती रही। मौसम विभाग के मुताबिक शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

loksabha election banner

गुरुवार देर रात व शुक्रवार सुबह आंधी और बूंदाबांदी ने हरियाणा किसानों की मुश्किलें और बढ़ा दी। बारिश ने न सिर्फ गेहूं की फसल की कटाई को प्रभावित किया बल्कि अनाजमंडी में भी हजारों बोरी गेहूं भीग गया। खराब मौसम का असर गेहूं खरीद पर पड़ा है। राज्य में इस अवधि तक पिछले साल 23 लाख 22 हजार 838 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी थी, लेकिन इस बार अभी तक सिर्फ 16 लाख 57 हजार 467 मीट्रिक टन गेहूं की ही खरीद हो पाई है।

हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश जारी रहेगी। गुरुवार से उत्तर प्रदेश में बदला मौसम शुक्रवार को बेरहम हो गया। आगरा मंडल में आकाशीय बिजली गिरने से 10 और नोएडा में एक ग्रामीण असमय काल का ग्रास बन गए जबकि महिलाओं सहित बीस लोग झुलस गए। वहीं आंधी में पेड़ गिरने से एक बालक की मौत हो गई। बिजली गिरने से आगरा मंडल में नौ और नोएडा के देहात में चार पशुओं की भी मौत हो गई।

फीरोजाबाद में अलग-अलग जगह आकाशीय बिजली गिरने से 12-12 वर्षीय दो बच्चों और 18 वर्षीय किशोर समेत चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला झुलस गई। इसी तरह एटा में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 55 व 40 वर्षीय दो प्रौढ़ काल कलवित हो गए। वहीं जबरदस्त आंधी से गिरे पेड़ के नीचे दबकर 14 वर्षीय बालक की भी मौत हो गई। मैनपुरी में आकाशीय बिजली गिरने की पांच घटनाओं में एक बालक सहित चार लोगों की मौत हो गई। उत्तराखंड के कुमाऊं की ऊंची पहाड़ियों पर भी हिमपात हुआ, जबकि मैदानों में जोरदार बौछारें पड़ी। वर्षा एवं ओलावृष्टि से गेहूं, मटर, सरसों, आड़ू, माल्टा, आम व लीची की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। तराई में भी गेहूं की फसल चौपट हो गई। इसके अलावा केदारनाथ पैदल मार्ग का निर्माण कार्य भी रुक गया है। बीते 24 घंटे के दौरान हिमाचल प्रदेश के जिलों रिकार्ड बारिश दर्ज की गई। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी रिकार्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आने वाले 24 घंटे के दौरान मौसम कड़े तेवर दिखाएगा। राज्य के मैदानी क्षेत्रों में व्यापक बारिश होगी वहीं मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों सहित अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश के साथ ओलावृष्टि व कुछ स्थानों पर हिमपात की संभावना है।

मौसम के बदलाव ने राज्य के सेब बाहुल क्षेत्रों में बागवानों की माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई है। इन दिनों सेब के बगीचों में फ्लावरिंग जोरों पर है। ऐसे में एकाएक तापमान में गिरावट फ्लावरिंग प्रभावित कर रही है। इसका खामियाजा आने वाले दिनों में बागवानों को झेलना पड़ेगा।

कश्मीर के उच्चपर्वतीय इलाकों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला शुक्रवार तीसरे दिन भी जारी रहा। जम्मू में भी यही हाल रहा। इससे पूरा राज्य फिर ठंड की चपेट में आ गया है। वहीं, मौसम विभाग ने अगले चौबीस घंटों के दौरान भी मौसम के तेवर तीखे रहने की संभावना जताई है। बेमौसम ठंड से सब्जी उत्पादकों की फसलें प्रभावित हो रही है। इस बीच, रियासी जिले में आसमानी बिजली गिरने से और सांबा में पुलिया गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। इस दौरान भूस्खलन के कारण जम्मू-कश्मीर राज मार्ग को बंद करना पड़ा।

पढ़ें : मौसम के तेवर तल्ख, किसानों को भारी नुकसान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.