साक्षी महाराज व ब्रजभूषण सहित छह के खिलाफ वारंट
अयोध्या के विवादित ढांचे से संबंधित एक मामले की सुनवाई कर रही विशेष अदालत ने सांसद साक्षी महाराज एवं ब्रजभूषण शरण सिंह तथा पूर्व विधायक पवन पांडेय सहित छह लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 19 जुलाई को होगी। अदालत ने जिन आरोपियों के विरुद्ध गिरफ्तारी वा
लखनऊ, जागरण संवाददाता। अयोध्या के विवादित ढांचे से संबंधित एक मामले की सुनवाई कर रही विशेष अदालत ने सांसद साक्षी महाराज एवं ब्रजभूषण शरण सिंह तथा पूर्व विधायक पवन पांडेय सहित छह लोगों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 19 जुलाई को होगी।
अदालत ने जिन आरोपियों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया है, उनकी ओर से हाजिरी माफी का प्रार्थना पत्र दिया गया था। लेकिन उनके वकील के उपस्थित न होने के कारण अदालत ने हाजिरी माफी की अर्जी खारिज कर दी। सीबीआइ के विशेष अधिवक्ता आरके यादव के अनुसार इस प्रकरण में सीबीआइ ने चार अक्टूबर, 1993 को 49 लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र दाखिल किया था। जिसमें विशेष अदालत ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह सहित 13 लोगों को आरोप मुक्त कर दिया था।
पढ़े: विवादित ढांचा विध्वंस की वजह से देश में पनपा आतंकवाद: आजम