विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रतिबंध का उल्लंघन कर तमिलनाडु में हुआ जल्लीकट्टू का आयोजन

By Rahul SharmaEdited By:
Published: Sat, 14 Jan 2017 12:31 AM (IST)Updated: Sat, 14 Jan 2017 03:24 AM (IST)

पोंगल त्योहार के मौके पर सांडों को नियंत्रित करने वाले लोकप्रिय खेल जल्लीकट्टू का आयोजन किया जाता है।

प्रतिबंध का उल्लंघन कर तमिलनाडु में हुआ जल्लीकट्टू का आयोजन
प्रतिबंध का उल्लंघन कर तमिलनाडु में हुआ जल्लीकट्टू का आयोजन

चेन्नई, प्रेट्र। प्रतिबंध का उल्लंघन कर शुक्रवार को तमिलनाडु के कई जगहों पर जल्लीकट्टू का आयोजन किया गया। इस सिलसिले में पुलिस ने किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को पोंगल से पहले इस मसले पर आदेश देने से इन्कार कर दिया था। विपक्षी द्रमुक पार्टी ने जल्लीकट्टू के समर्थन में प्रदर्शन किया है।

पोंगल त्योहार के मौके पर सांडों को नियंत्रित करने वाले लोकप्रिय खेल जल्लीकट्टू का आयोजन किया जाता है। सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2014 में इसे प्रतिबंधित कर दिया था। पुलिस ने बताया कि मदुरै के समीप करिसलकुलम गांव में सांकेतिक विरोध के तहत कुछ देर तक के लिए जल्लीकट्टू का आयोजन किया गया। इसमें किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा, जलीकट्टू मामले में शनिवार से पहले नहीं होगी सुनवाई

कोयंबटूर के एतिमादी गांव में भी तकरीबन डेढ़ सौ ग्रामीणों ने जल्लीकट्टू में हिस्सा लिया। यहां भी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया। गुरुवार को कुड्डलोर में प्रतिबंध का उल्लंघन करने पर 28 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। द्रमुक ने केंद्र सरकार पर अध्यादेश लाने का दबाव डाला है। इसके तहत पार्टी नेता एमके स्टालिन ने चेन्नई में प्रदर्शन भी किया।

जलीकट्टू मामला: अध्यादेश की मांग के साथ डीएमके का राज्यव्यापी प्रदर्शन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।