विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हेल्दी फूड देने के लिए धन्यवाद अश्विनी वैष्णव जी', वंदे भारत के खाने में न तेल न मसाला, VIRAL हुआ यात्री का कटाक्ष

By Agency Edited By: Piyush Kumar
Published: Tue, 20 Feb 2024 02:03 PM (IST)Updated: Tue, 20 Feb 2024 02:31 PM (IST)

Vande Bharat food viral Photo वंदे भारत ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री ने ट्रेन में मिले खाने की ...और पढ़ें

वंदे भारत में एक बार फिर यात्री ने खाने को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है।(फोटो सोर्स: जागरण)
वंदे भारत में एक बार फिर यात्री ने खाने को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है।(फोटो सोर्स: जागरण)

HighLights

  1. खाने में ना तो तेल है और ना ही मिर्च मसाला: यात्री ने की शिकायत
  2. दे भारत ट्रेन में यात्रियों को ब्रेकफास्ट, डिनर, लंच की सुविधा दी जाती है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। ट्रेन में सफर के दौरान आईआरसीटीसी (Indian Railways catering service) द्वारा कई बार खराब मील देने की शिकायत सामने आते रहती है। वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को हर सरकार सुविधा मुहैया कराने की कोशिश में जुटी है। हालांकि, आईआरसीटीसी के पैक्ड फूड की वजह से सरकार की लगातार किरकिरी हो रही है।

वंदे भारत ट्रेन में सफर कर रहे एक यात्री ने ट्रेन में मिले खाने की एक तस्वीर पोस्ट की। वहीं, उन्होंने आईआरसीटीसी पर कटाक्ष करते हुए लिखा,"इतना हेल्दी खाना उपलब्ध करवाने के लिए धन्यवाद अश्विनी वैष्णव जी। इसमें ना तो तेल है और ना ही मिर्च मसाला।" कैप्शन के साथ यूजर ने एक तस्वीर भी साझा की।

जब खाने में मिला कॉकरोच

इससे कुछ दिनों पहले वंदे भारत एक्सप्रेस से रानी कमलापति से जबलपुर की यात्रा कर रहे एक यात्री को उसके खाने में मरा हुआ कॉकरोच मिला।राजभारत पी (डॉ. शुभेन्दु केशरी ) नामक एक्स हैंडल के जरिए पोस्ट में लिखा गया,"मैं 1 फरवरी को ट्रेन नंबर 20173 आरकेएमपी से जेबीपी (वंदे भारत एक्सप्रेस)से यात्रा कर रहा था। यात्रा के दौरान मुझे भारतीय रेलवे द्वारा दिए गए खाने के पैकेट में मरा हुआ कॉकरोच मिला, जिसे देखकर मैं सदमे में आ गया।" शख्स ने शिकायत पत्र के अलावा खाने की कुछ तस्वीरें भी साझा की।

बताते चलें कि वंदे भारत ट्रेन में यात्रियों को ब्रेकफास्ट, डिनर, लंच की सुविधा दी जाती है। हालांकि, इसके लिए यात्रियों को चार्ज किया जाता है। 

यह भी पढें: Vande Bharat Express ट्रेन में यात्री के खाने में मिला कॉकरोच, IRCTC ने जवाब में कही ये बात; वायरल हुई तस्वीरें