ट्रंप ने किया PM मोदी को फोन: अमेरिका रवाना हुए जयशंकर, इंडिया गेट को लेकर क्या बोले यूएस प्रेसिडेंट?
अमेरिका में भारत के राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया पर पुष्टि की है कि प्रधानमंत्री मोदी और डोनाल्ड ट्रंप ...और पढ़ें

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने दी है जानकारी (फोटो: @USAmbIndia)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने बताया है कि पीएम मोदी और डोनल्ड ट्रंप के बीच बातचीत हुई है। इस संबंध में सर्जियो ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट भी किया। उन्होंने लिखा, 'राष्ट्रपति ट्रंप ने अभी पीएम नरेंद्र मोदी से बात की है। बने रहें'
हालांकि दोनों नेताओं के बीच किस बात पर बातचीत हुई है, इसकी जानकारी सर्जियो के पोस्ट में नहीं थी। वहीं विदेश मंत्री जयशंकर भी आज 3 दिवसीय अमेरिका दौरे के लिए रवाना हो गए है। जयशंकर वहां ट्रंप और मार्को रूबियो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
President Trump just spoke with Prime Minister Modi. STAY TUNED… pic.twitter.com/IFcxrJj04m
— Ambassador Sergio Gor (@USAmbIndia) February 2, 2026
उत्साहित हैं सर्जियो गोर
जयशंकर का दौरा, पीएम मोदी-ट्रंप की बात और सर्जियो गोर का उत्साह बता रहा था कि भारत और अमेरिका के बीच किसी बड़े मुद्दे पर सहमति बनती दिख रही है। लेकिन अब ट्रंप ने खुद ही इस संबंध में एलान कर दिया है।
बता दें कि विदेश मंत्री एस. जयशंकर सोमवार को तीन दिन के अमेरिका की यात्रा पर रवाना हो गए। इस यात्रा के दौरान वह महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला पर अमेरिका की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले मंत्रिस्तरीय बैठक में शामिल होंगे।

कांग्रेस ने साधा निशाना
सर्जियो गोर के पोस्ट के बाद कांग्रेस ने इसे लेकर सरकार को घेरा। कांग्रेस ने कहा कि यह अब एक रूटीन बन गया है कि भारत को अपनी सरकार के कामों के बारे में सिर्फ ट्रंप या उनके नियुक्त लोगों से ही पता चलता है।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि मोदी और ट्रंप ने आज एक-दूसरे से बात की, यह जानकारी भारतीय पक्ष ने नहीं, बल्कि भारत में नियुक्त अमेरिकी राजदूत ने दी। यह ट्रंप निर्भरता है।
इंडिया गेट की तारीफ की
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नई दिल्ली के इंडिया गेट की सराहना करते हुए इसे भारत का खूबसूरत विजय मेहराब बताया है। ट्रंप ने अपने इंटरनेट मीडिया मंच ट्रुथ सोशल पर इंडिया गेट की तस्वीर साझा करते हुए लिखा भारत का खूबसूरत विजय मेहराब। हमारा वाला सबसे महान होगा।
इंडिया गेट की प्रशंसा के साथ, ट्रंप ने संकेत दिया कि अमेरिका में भी इसी प्रकार का एक विशाल विजय मेहराब बनाने की योजना पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वा¨शगटन डीसी में भव्य आर्क के निर्माण के लिए एक समिति गठित की जा रही है। ट्रंप ने बताया कि विश्व के 57 नगरों में ऐसे विजय मेहराब हैं, लेकिन वाशिंगटन डीसी में ऐसा कोई स्मारक नहीं है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका में बनने वाला विजय मेहराब विश्व का सबसे सुंदर और विशाल होगा। ट्रंप के अनुसार, अमेरिका सबसे बड़ा और सबसे शक्तिशाली देश है, इसलिए उसका विजय मेहराब भी सबसे भव्य होना चाहिए।
यह भी पढ़ें- भारत-अमेरिका के बीच बड़ी डील फाइनल? ट्रंप के साथ जयशंकर की प्राइवेट मीटिंग
