विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हैदराबाद में निकली 'नशामुक्त भारत' के संकल्प की पदयात्रा, केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी के साथ जुड़ी कई बड़ी हस्तियां

Published: Sat, 28 Nov 2026 07:09 PM (IST)

केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी के नेतृत्व में 25-27 नवंबर 2026 को हैदराबाद में 'नशा मुक्त भारत' के लिए 40 किमी की पदयात्रा संपन्न हुई।

हैदराबाद वॉक्स फॉर नशा मुक्त भारत (फोटो-एएनआइ)

हैदराबाद वॉक्स फॉर नशा मुक्त भारत (फोटो-एएनआइ)

HighLights

  1. केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने पदयात्रा का नेतृत्व किया।

  2. हैदराबाद में 40 किलोमीटर की दूरी तय की गई।

  3. कई हस्तियों और नागरिकों ने नशा मुक्ति का संकल्प लिया।

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। 25 से 27 नवंबर 2026 तक चली तीन दिन की पदयात्रा ने हैदराबाद में अंबरपेट से जुबली हिल्स तक 40 किलोमीटर की दूरी तय की।

रास्ते में उस्मानिया विश्वविद्यालय आर्ट्स कॉलेज, टैंक बंड पर डॉ. बी. आर. अंबेडकर की प्रतिमा, बालकमपेट येल्लम्मा मंदिर और अमीरपेट में मैत्रीवनम जैसे प्रमुख स्थान शामिल रहे।

नशामुक्त भारत का संकल्प

यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा अगस्त 2026 में शुरू किए गए 100 सप्ताह के 'विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा संकल्प अभियान' के तहत किया गया।

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी के नेतृत्व में तीन दिन की 'हैदराबाद वॉक्स फॉर नशा मुक्त भारत' पदयात्रा 27 नवंबर 2026 को हैदराबाद के जुबली हिल्स में एक भव्य समापन समारोह के साथ संपन्न हुई।

पदयात्रा से पहले डॉ. के. चिरंजीवी, श्री प्रभास और अक्किनेनी नागार्जुन ने केंद्रीय मंत्री के साथ प्रतिभागियों के लिए अभियान की टी-शर्ट का अनावरण किया। निर्देशक बांद्रेड्डी सुकुमार और बोयापति श्रीनु ने भी अभियान को अपना समर्थन दिया।

25 नवंबर 2026 को अंबरपेट से शुरू हुई इस पदयात्रा ने शहर में 40 किलोमीटर की दूरी तय की। इसका उद्देश्य नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाना और नशा मुक्त भारत के लिए जन समर्थन जुटाना था।

पदयात्रा ने हैदराबाद के बीचों-बीच नशा मुक्त भारत का संदेश पहुंचाया। अंबरपेट से शुरू होकर यह उस्मानिया विश्वविद्यालय आर्ट्स कॉलेज, टैंक बंड पर डॉ. बी. आर. अंबेडकर की प्रतिमा, बालकमपेट येल्लम्मा मंदिर और अमीरपेट में मैत्रीवनम जैसे प्रमुख स्थानों से होते हुए जुबली हिल्स पहुंची। पदयात्रा के दौरान डॉ. बी. आर. अंबेडकर की प्रतिमा को पुष्पांजलि अर्पित की गई।

Hyderabad (10)

पदयात्रा में शामिल हुईं कई बड़ी हस्तियां

पद्म विभूषण से सम्मानित तीन हस्तियों, गुरूदेव श्री श्री रविशंकर, डॉ. के. चिरंजीवी और डॉ. डी नागेश्वर रेड्डी ने जुबली हिल्स में समापन समारोह की शोभा बढ़ाई।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार, पूर्व राज्यपाल सीएच विद्यासागर राव और बण्डारू दत्तारेय, सांसद डॉ. के. लक्ष्मण, ईटाला राजेंदर, कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी और रघुनंदन राव के साथ कई विधायक और विधान परिषद सदस्य पदयात्रा में शामिल हुए।

पद्म पुरस्कार विजेता पुलेला गोपीचंद, डॉ. पी. विजय आनंद रेड्डी, दीपिका रेड्डी, गद्दाम सम्मैया और बी.वी.आर. मोहन रेड्डी ने पदयात्रा में भाग लिया।

फिल्मी हस्तियों अक्किनेनी नागार्जुन, दग्गुबाती वेंकटेश, बेल्लमकोंडा साई श्रीनिवास, साई कुमार, निखिल सिद्धार्थ और पायल राजपूत, निर्देशक बंदरेड्डी सुकुमार और बोयापति श्रीनु, और टीवी प्रस्तोता और अभिनेत्री सुमा कनकला ने इस रैली को अपना समर्थन दिया।

Nagarjuna Joins Kishan Reddy Anti Drug March

कुलपति प्रो. कुमार मोलुगरम (उस्मानिया विश्वविद्यालय), प्रो. वाई.एल. श्रीनिवास (सम्मक्का सारक्का केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय) और प्रो. एन. नागराजू (अंग्रेजी एवं विदेशी भाषा विश्वविद्यालय) शिक्षकों और छात्रों के साथ पदयात्रा में शामिल हुए।

पैन-इंडिया स्टार प्रभास, पूर्व भारतीय क्रिकेटर और पद्मश्री से सम्मानित वीवीएस लक्ष्मण और अभिनेत्री काव्या कल्याणराम समेत कई लोगों ने वर्चुअल माध्यम से समर्थन दिया।

WhatsApp Image 2026-11-28 at 6.32.36 PM

हाथ में तिरंगा लेकर निकाली यात्रा

प्रतिभागियों ने दिन की शुरुआत योग से की और फिर हाथों में तिरंगा लेकर निकल पड़े। सभी ने अभियान की टोपी और टी-शर्ट पहन रखी थी और उनके हाथों में 'नशे को ना कहें' और 'नशे को अपनी जिंदगी पर हावी न होने दें' जैसे संदेशों वाले बैनर थे।

Hyderabad (7)

छात्रों, एनएसएस स्वयंसेवकों, युवाओं और स्थानीय निवासियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। विश्वविद्यालयों, रास्ते में हुए मंच कार्यक्रमों और शाम की सभाओं में नागरिकों ने नशे से दूर रहने और मदद चाहने वालों का साथ देने की शपथ ली।

हैदराबाद की जनता ने पदयात्रा को जबरदस्त समर्थन दिया। नागरिक संगठनों, खिलाड़ियों, फिल्मी हस्तियों, डॉक्टरों, स्वास्थ्य और आईटी पेशेवरों, शिक्षाविदों, आध्यात्मिक और सामुदायिक नेताओं, कलाकारों और स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी इसमें भाग लिया।

यह भी पढ़ें- 'नशामुक्त भारत' के संकल्प से जुड़े एक्टर नागार्जुन, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की पदयात्रा में हुए शामिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।