विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'नशामुक्त भारत' के संकल्प से जुड़े एक्टर नागार्जुन, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की पदयात्रा में हुए शामिल

Published: Fri, 27 Nov 2026 09:49 PM (IST)

तेलुगु अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी की नशामुक्ति पदयात्रा में शामिल हुए। उन्होंने हैदराबाद में लोगों को नशे से दूर रहने और नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए जागरूक किया।

केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की पदयात्रा में शामिल हुए अभिनेता नागार्जुन (फोटो-सोशल मीडिया)

केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की पदयात्रा में शामिल हुए अभिनेता नागार्जुन (फोटो-सोशल मीडिया)

HighLights

  1. नागार्जुन केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी की नशामुक्ति पदयात्रा में शामिल हुए।

  2. उन्होंने हैदराबाद में लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई।

  3. यह पदयात्रा नशामुक्त भारत के संकल्प के तहत आयोजित की गई।

डिजिटल डेस्क, हैदराबाद। तेलुगु फिल्मों के अभिनेता नागार्जुन अक्किनेनी शुक्रवार को केंद्रीय कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी की अगुवाई में नशे के खिलाफ निकाली गई पदयात्रा में शामिल हुए। उन्होंने नशामुक्त भारत के निर्माण के लिए लोगों को जागरूक करने के साथ नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई।

हैदराबाद में पदयात्रा के तीसरे और अंतिम दिन नागार्जुन अमीरपेट में मार्च में शामिल हुए। इस दौरान अभिनेता साई कुमार, शिवा रेड्डी और फिल्म निर्देशक बोयापति श्रीनु भी मौजूद रहे।

नशामुक्त भारत के संकल्प से जुड़े एक्टर नागार्जुन

नागार्जुन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नशामुक्त भारत के संकल्प के तहत किशन रेड्डी की इस पहल की सराहना की। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस अभियान का समर्थन करने की अपील की।

उन्होंने शपथ दिलाते हुए कहा कि लोग खुद नशे से दूर रहने के साथ अपने परिवार, दोस्तों और आसपास के समाज को भी नशे की गिरफ्त में आने से बचाने का प्रयास करें।

हैदराबाद वॉक्स फॉर नशा मुक्त भारत नाम से यह पदयात्रा 25 नवंबर को अंबरपेट से शुरू हुई थी। समापन समारोह में अभिनेता चिरंजीवी और आर्ट आफ लिविंग के संस्थापक श्री श्री रविशंकर भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें- इटली के नेता का 'वोट चोर, गद्दी छोड़' वाला वीडियो हटाने से SC का इनकार, SIT जांच की मांग वाली याचिका भी खारिज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।